गर्मी ने हर तरफ अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती उमस वाली गर्मी के साथ नौ दिनों का नौतपा भी शुरू हो चुका है जो कि 2 जून तक रहेगा।

इस दौरान ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो पेट के लिए ठंडा हो और शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करें। जैसे कि, आम पन्ना, पुदीना, खस, सत्तू और बेल आदि।

 

सत्तू की तासीर ठंडी होती है, गर्मी के मौसम में इससे कई पारंपरिक डिश तैयार की जाती है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है और तापमान नियंत्रित रहता है। साथ ही यह पाचन के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इस गर्मी में कितनी तरह से सत्तू का सेवन कर सकते हैं।

 

देसी स्टाइल सत्तू ड्रिंक

गर्मी के मौसम में सत्तू का सबसे अधिक ड्रिंक बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं। यह सबसे आसान और जल्दी बनने वाला ड्रिंक है। आइए जानते हैं इसके बनाने की विधि।

 

सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

 

4-5 चम्मच सत्तू

आधा चम्मच भूना हुआ जीरा

1-2 चम्मच प्याज (बारीक कटी हुई)

थोड़ी धनिया

काला नमक स्वादानुसार

1 हरी मिर्च (कटी हुई)

आधा चम्मच नींबू

आम अचार मसाला (वैकल्पिक)

पानी जरूरत के अनुसार

बर्फ के टुकड़े

 

विधि :

सत्तू को एक गिलास ठंडा पानी में डालकर अच्छी तरह घोल लें। अब इसमें जीरा, प्याज, काला नमक, हरी मिर्च, आम के अचार का मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ऊपर से धनिया और नींबू डालकर अच्चे से मिला लें। अब बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।

 

सूखा सत्तू

सत्तू ड्रिंक के अलावा आप सूखा सत्तू भी बना सकते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। साथ ही शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट को ठंडक मिलती है।

 

बनाने के लिए सामग्री

 

5-6 बड़े चम्मच सत्तू

आम के अचार का मसाल

बारीक कटी प्याज

बारीक कटी लहसुन की कलियां

बारीक कटा टमाटर (वैकल्पिक)

बारीक कटा हरा धनिया

1-2 चम्मच नींबू का रस

1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

काला नमक स्वादानुसार

 

 

एक प्लेट में सत्तू, आम के आचार का मसाला, प्याज, लहसुन, टमाटर, हरा धनिया, मिर्च और काला नमक डालकर अच्चे से मिक्स कर लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छे से मिला लें। ऊपर से नींबू का रस मिलाकर चम्मच की मदद से खा सकते हैं।

 

सत्त पराठा

सुबह के वक्त नाश्ते में आप सत्तू पराठा भी बना सकते हैं। गर्मी के मौसम में यह बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली डिश में से एक है।

 

सामग्री

 

सत्तू

बारीक कटा प्याज

हरी मिर्च

अदरक

अचार का मसाला

धनिया पत्ती

मसाले

 

बनाने की विधि

सत्तू में प्याज, हरी मिर्च, अदरक, अचार का मसाला, धनिया पत्ती और मसाले मिलाकर अलग प्लेट में रख लें। अब आटे में भरकर इसे पराठा बना सकते हैं। इसे किसी भी सब्जी के साथ खाया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *