
बारिश के मौसम में कटहल का फल काफी पसंद किया जाता है। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी को इसके मीठे और रसीले गद्देदार फल बहुत भाते हैं।
फल के अलावा इसकी सब्जी से लेकर पकौड़े और कई तरह की डिशेज तक लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते है. कटहल में फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सामान्य तौर पर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी साबित होते हैं.
हर व्यक्ति के लिए कटहल खाना सही नहीं होता
कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को कटहल खाने से परेशानी भी काफी ज्यादा होती है.
1. एलर्जी
जिन लोगों को कटहल से एलर्जी है, उन लोगों को गलती से भी कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए. ये आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा. अगर कटहल खाने के बाद मुंह में खुजली, होंठ या जीभ में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते, उल्टी, पेट में परेशानी हो रहा है, तो आपको खाने से बचना चाहिए.
2. किसी खास दवा का सेवन
अगर आप लंबे समय से किसी खास दवा का सेवन कर रहे हैं, तो आपको इसको खाने से बचना चाहिए. कटहल और दवाओं के बीच संभावित इंटरैक्शन को लेकर ठी सी जानकारी होनी चाहिए.
3. किडनी की समस्या
किडनी की बीमारी वाले मरीजों को गलती से भी कटहल का सेवन डॉक्टर की बिना सेवन से करना नहीं चाहिए. ऐसे लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के कटहल का सेवन न करें.
4. लो ब्लड प्रेशर
लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को गलती से भी कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए. ये आपकी हेल्थ को काफी ज्यादा नुकसान करता है. जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है, उन्हें बहुत अधिक मात्रा में कटहल खाने से पहले डॉक्टर से सलाह कर लेनी चाहिए.
5. ब्लड शुगर की समस्या
ब्लड शुगर की समस्या वाले मरीजों को गलती से भी कटहल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और कुल शुगर की मात्रा का काफी ध्यान देना चाहिए.
