मेथी दाना पाचन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. पेट में होने वाली गैस, मरोड़ जैसी समस्याओं में राहत के लिए मेथी दाना की फंकी, इसका पानी पिया जाता है जो काफी लाभदायक रहता है. इसके अलावा मेथी यूज ज्यादातर लोग तड़का या फिर अचार में करते हैं, लेकिन इसका अचार भी बनाया जा सकता है.

इस अचार को आप स्टोर करके रख लें और पराठे, रोटी के साथ एंजॉय कर सकते हैं, जिससे आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा और इससे ओवरऑल हेल्थ में भी सुधार होगा, क्योंकि मेथी दाना पोषक तत्वों से भरपूर है.

 

पोषक तत्व

1 चम्मच यानी तकरीबन 10 से 11 ग्राम मेथी दाना में 3 ग्राम फाइबर होता है (डाइजेशन में मदद करता है). इसमें 3 ग्राम प्रोटीन, 3.72 मिलीग्राम आयरन, 21.2 मिलीग्राम मैग्नीशियम, पाया जाता है. इसके अलावा भी ये कई न्यूट्रिएंट्स रिच है. जैसे ये विटामिन सी का भी सोर्स है. तो चलिए देख लेते हैं कि कैसे बनाएं मेथी दाना का अचार.

 

अचार के लिए सामग्री

 

2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, आधा कप मेथी के बीज (मेथी दाना), 1 छोटा चम्मच देगी मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच हींग, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच सौंफ पाउडर, 3 छोटे चम्मच नमक या स्वादानुसार, आधा कप सिरका और 2 चम्मच अलग से. अब जान लें रेसिपी.

 

मेथी दाना का अचार बनाने की विधि

 

सबसे पहले सरसों के तेल को तब तक गरम करें जब तक उसमें से धुआं निकलने लगे.

 जब तेल गर्म हो जाए तो आंच बंद कर दें और लगभग एक मिनट तक इसे ठंडा होने दें.

तेल में मेथी के बीज डालें और 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे चलाएं. इस बात का ध्यान रखें कि ये प्रोसेस आपको सिर्फ गर्म तेल में करना है. गैस ऑन न रहे.

अब इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक, हींग, सौंफ का पाउडर समेत सारे मसाले डालें.

सभी मसाले डालने के बाद इसे अच्छी तरह मिला लें ताकि मेथी दाना में मसाले कोट हो जाएं.

इस तरह से सिंपल स्टेप्स में तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी और हेल्दी मेथी का अचार.

इस अचार को एक साफ और सूखे जार में डालकर ऊपर से सिरका डाल दें. इस जार को आप रसोई में ही बंद करके 2-3 दिन रखें.

ये अचार धीरे-धीरे ये पककर तैयार हो जाता है. धूप में रखने की जरूरत नहीं होती है. आप पराठे के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

सिरका इसमें एक कांजी वाला फ्लेवर लेकर आता है और शेल्फ लाइफ भी बढ़ाता है.

अचार बनाने के लिए मेथी के दानों को कभी भी बहुत गर्म तेल में नहीं डालना चाहिए और सीधी आंच पर भी इसे न पकाएं, क्योंकि ये भुन जाएंगे और इसी वजह से मेथी कड़वा स्वाद देने लगती है

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *