भारत में समोसा और पानीपुरी के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले स्नैक्स है चटपटी मसालेदार “चाट”।

आपने आलू की साधारण चाट और छोले वाली चाट का स्वाद लिया होगा, लेकिन क्या आपने झटपट बनने वाली क्रिस्पी आलू चाट का आनंद लिया है? यह न केवल टेस्टी है, बल्कि एक बेहतरीन ऐपेटाइज़र भी है। आज हम आपको चटपटी क्रिस्पी आलू चाट बनाने की विधि बताएंगे।

 

आवश्यक सामग्री

उबले हुए छोटे आलू – 400 ग्राम

उबला हुआ चना – 1 कप

फेंटा हुआ मीठा दही – 2 कप

हरी चटनी – 1 कप

मीठी इमली की चटनी – 1 कप

कटा हुआ प्याज

कटा हुआ धनिया

चाट मसाला

चटपटी क्रिस्पी आलू चाट बनाने की विधि

सबसे पहले, बेकिंग ट्रे को तेल से चिकना करें। फिर आलू को उबालकर गिलास की मदद से दबाएं। दबाए हुए आलू पर भी थोड़ा तेल लगाएं। अब इन्हें 180 डिग्री सेल्सियस पर 10-12 मिनट तक बेक करें।

जब आलू क्रिस्पी हो जाएं, तो चाट तैयार करें। आलू को एक प्लेट में रखें और इसके ऊपर चना, चाट मसाला, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, प्याज और धनिया डालें। आप अपनी पसंद के कुछ मसाले डालकर चाट को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। इस सरल विधि से आप चटपटी क्रिस्पी आलू चाट तैयार कर सकते हैं।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *