
डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस एक तरह की हड्डियों की कमजोरी है जो तब होती है जब हड्डियों पर लंबे समय तक उनका सामान्य वजन या मैकेनिकल स्ट्रेस नहीं पड़ता। हमारी हड्डियांं डायनामिक स्ट्रक्चर की होती हैं।
जब मैकेनिकल स्टिमुलेशन कम हो जाता है या लंबे समय तक आप बेड रेस्ट पर रहते हैं, तो यह समस्या हो सकती है। जब हड्डी का मैकेनिकल स्टिमुलेशन कम हो जाता है, जैसा कि लंबे समय तक बेड रेस्ट, फ्रैक्चर के बाद का समय, पैरालिसिस या ऑपरेशन के बाद इनएक्टिविटी के मामलों में होता है, तो हड्डियों की डेंसिटी कम हो जाती है और वे कमजोर हो जाती हैं। इससे मरीजोंं में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है, खासकर रीढ़, कूल्हों और पैरों जैसी वजन उठाने वाली हड्डियों में।
आज हम जानेंगे डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण, कारण और इलाज।
डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण- Disuse Osteoporosis Symptoms
हड्डियों में कमजोरी और दर्द होना
हल्की चोट में फ्रैक्चर हो जाना
मसल्स की ताकत कम होना
बोन डेन्सिटी कम होना
चलने-फिरने में परेशानी होना
कभी-कभी सूजन या जकड़न होना
बोन मिनरल डेंसिटी स्कैन करवाएं
डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षण उन लोगों में ज्यादा नजर आते हैं जो लंबे समय तक हॉस्पिटल में भर्ती रहते हैं या बेड रेस्ट पर रहते हैं।
जिन लोगों के हाथ-पैर में कास्ट या स्पिलंट होता है उनमें में यह समस्या देखने को मिलती है।
बोन मिनरल डेंसिटी स्कैन और सही इलाज से हड्डी को नुकसान से बचाया जा सकता है।
डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस होने पर क्या करें?- How To Treat Disuse Osteoporosis
डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए धीरे-धीरे वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करें।
फिजिकल थेरेपी लें और डाइट में कैल्शियम, विटामिन डी को शामिल करें।इससे हड्डियों की ताकत को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
धूप में समय बिताएं, इससे शरीर को विटामिन डी मिलेगा।
सप्लीमेंट्स की मदद लें
डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजोंं को डॉक्टर विटामिन डी या देते हैं।
हड्डियों के टूटने की गति को धीमा करने के लिए बिसफॉस्फोनेट दवाएं भी दी जाती हैं।
हार्मोनल संतुलन के लिए भी दी जाती है।
डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए नियमित मेडिकल मॉनिटरिंग की जाती है।
खास बातें:
मांंसपेशियों को मजबूत बनाकर डिसयूज ऑस्टियोपोरोसिस को राेका जा सकता है और लंबे समय तक हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद
