जब भी कभी हम बाहर खाने के लिए जाते हैं और बच्चे हमारे साथ होते हैं तो वह अक्सर फ्रेंच फ्राइज की डिमांड जरूर करते हैं। फ्रेंच फ्राइज बच्चों में बहुत ही लोकप्रिय है। बच्चे इसे खाना बहुत पसंद करते हैं। कुछ बड़े लोगों को भी फ्रेंच फ्राइज काफी पसंद आता है। वैसे तो यह सिर्फ आलू का बना होता है और उसे डीप फ्राई करते हैं लेकिन फ्रेंच फ्राइज खाने के कई नुकसान भी हैं। भले आप उसे डीप फ्राई करके खाते हैं या एयर फ्राई ! फ्रेंच फ्राइज को नियमित रूप से खाना हमारे स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। आईए जानते हैं फ्रेंच फ्राइज खाने से क्या नुकसान होता है और बच्चों को भी यह जानकारी जरूर दीजिए ताकि वह भी जब कभी बाहर जाए तो फ्रेंच फ्राई खाने के लिए आपको परेशान ना करें उनकी डिमांड फ्रेंच फ्राइज की जगह किसी हेल्दी फूड में कन्वर्ट हो सके।

 

फ्रेंच फ्राइज खाने के नुकसान

 

वजन बढ़ना और मोटापा:

फ्रेंच फ्राइज को डीप फ्राई किया जाता है, जिससे इनमें अधिक तेल और कैलोरी होती है। नियमित रूप से इन्हें खाने से वजन बढ़ सकता है।

 

टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा:

एक अध्ययन में पाया गया है कि सप्ताह में तीन बार फ्रेंच फ्राइज खाने से टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा 20% तक बढ़ सकता है। ये खाद्य पदार्थ उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं, जो रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ाते हैं।

 

हृदय रोग:

फ्रेंच फ्राइज में ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हृदय रोग का कारण बन सकती है।

 

पाचन संबंधी समस्याएं:

इनमें फाइबर की कमी और वसा की अधिकता होती है, जिससे पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

त्वचा और मस्तिष्क पर असर:

अधिक तला-भुना भोजन खाने से त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं और मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

 

स्वस्थ विकल्प क्या हो सकते हैं?

1- बेक्ड फ्राइज या एयर-फ्राइड आलू

2- शकरकंद (sweet potato) फ्राइज

3- रोस्टेड वेजिटेबल्स

4- फल और सलाद

5- हेल्दी स्नैक्स जैसे मखाने या भुने चने

 

अमृता कुमारी (नेशन्स न्यूट्रिशन)                        क्वालीफाईड डायटीशियन                                    डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *