फ्रूट जूस पीने के कई फायदे हैं लेकिन, इसे खाली पेट पीने पर हेल्थ को काफी नुकसान भी हो सकता है, खासकर खट्टे फलों के जूस जैसे- संतरा, मौसंबी,नारंगी, अंगूर, सेब आदि।

इन फलों में साइट्रिक एसिड की मात्रा ज़्यादा होती है, जो पेट के लिए सही नहीं है। चलिए जानते हैं सुबह के समय खट्टे फलों का जूस पीने से कौन सी परेशानी हो सकती है?

 

खाली पेट खट्टे फलों का जूस पीने के नुकसान:

  • सीने में जलन और एसिडिटी: नींबू, संतरा और अंगूर जैसे खट्टे फल एसिडिक होते हैं। जब आप इन्हें खाली पेट पीते हैं, तो पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे सीने में जलन और बेचैनी महसूस हो सकती है।
  • गैस्ट्राइटिस का खतरा: पेट में एसिडिटी बढ़ने से पेट की अंदरूनी परत में जलन हो सकती है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे, तो गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है, खासकर उन लोगों को जिन्हें पहले से ही पेट की कोई दिक्कत है।
  • ब्लड शुगर में वृद्धि: भले ही जूस में चीनी न हो, फिर भी इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है। खाली पेट इसे पीने से ब्लड शुगर का स्तर तेज़ी से बढ़ सकता है, जिससे बाद में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
  • दांतों को नुकसान: खट्टे फलों के रस में मौजूद एसिड दांतों की बाहरी परत, जिसे इनेमल कहते हैं, को नुकसान पहुँचा सकता है। इससे दांतों में कैविटी और सेंसिटिविटी का खतरा बढ़ जाता है।

 

खाली पेट के लिए क्या है बेहतर विकल्प?

अगर आप खट्टे फलों का जूस पीना चाहते हैं, तो इसे भोजन के साथ या भोजन के बाद पिएँ। इससे पेट में एसिडिटी का स्तर कम होता है और जलन का खतरा भी घटता है। खाली पेट आप गुनगुना पानी या नींबू पानी (बहुत कम नींबू के साथ): यह शरीर को हाइड्रेट और साफ़ करने का एक शानदार तरीका है। जिन लोगों को गैस्ट्राइटिस या एसिड रिफ्लक्स जैसी पेट की समस्याएँ हैं, उन्हें सुबह खाली पेट खट्टे फल या उनके रस से पूरी तरह बचना चाहिए।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                          क्वालीफाईड डायटीशियन                                    डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *