सावन का आज अंतिम सोमवार है। पूरे सावन मास में कई लोग लहसुन प्याज नहीं खाते हैं। प्याज भारतीय रसोई का एक बहुत ही ज्यादा उपयोग होने वाली सब्जियों में शामिल है। बारिश के मौसम में प्याज के पकोड़े हर किसी को भाते हैं। गर्मी में लू से बचाने में भी प्याज काफी मददगार होता है। इसके अलावा प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व है जो हमारे दैनिक जरूरत का एक हिस्सा है।

प्याज में प्राकृतिक शुगर, विटामिन, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, आयरन, सल्फर, और फॉलिक एसिड जैसे तत्व शामिल होते हैं। आइए जानते हैं प्याज के सेवन के फायदों के बारे में।

 

1. गर्मियों में प्याज का सेवन करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह लू से बचाता है। यह शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। इसके सेवन से नाक से खून आना भी रुक जाता है।

 

2. नियमित रूप से प्याज खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। इसमें मौजूद फ्री रेडिकल्स और फाइबर अल्सर, गैस, अपच, एसिडिटी, कब्ज, और पेट दर्द जैसी समस्याओं को ठीक करते हैं।

 

3. प्याज का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। इसमें विटामिन ए, सी और सल्फर होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। सफेद प्याज का रस आंखों में डालने से भी दृष्टि में सुधार होता है।

 

4. नियमित प्याज खाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं। यह लार को बढ़ाता है और मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करता है।

 

5. ओस्टियोपोरोसिस में प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। यह कमर दर्द, जोड़ों और घुटनों के दर्द में राहत देता है।

 

6. प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी होते हैं, जो बालों को मजबूत और काला बनाए रखते हैं। प्याज का रस बालों की जड़ों में लगाने से और नियमित सेवन से बाल स्वस्थ होते हैं।

 

7. प्याज रक्त को साफ और पतला करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

 

8. शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए प्याज का सेवन या उसका रस पीना चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा और ताकत बढ़ती है।

 

9. प्याज में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो रक्त की कमी को दूर करता है और एनीमिया से बचाता है।

 

10. प्याज का सेवन यूरिन इंफेक्शन, पेट की पथरी और लिवर की गंदगी को साफ करने में मदद करता है।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                            क्वालीफाईड डायटीशियन                                    डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *