अक्सर बदलते मौसम का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता ही है।हर बदलते मौसम में ज्यादातर लोग बीमार हो ही जाते हैं।कभी सर्दी जुकाम,कभी बदहजमी, कभी स्किन प्रोब्लेम तो कभी सिर दर्द। यह सब कमजोर इम्यूनिटी की निशानी है।

अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी, तो बदलते हुए मौसम में आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। बरसाती मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स की चपेट में आने से बचने के लिए आपको ‘हनी -लेमन वाटर ड्रिंक’ को अपनी डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

 

रोजाना हनी लेमन वॉटर पीने के फायदे

 

शहद और नींबू, दोनों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि हनी लेमन वॉटर यानी शहद और नींबू वाला पानी आपके शरीर पर कितने सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है? हर रोज नाश्ते के बाद इस ड्रिंक को पीना शुरू कर दीजिए, आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। डाइटिशियन होने के नाते में लेमन वॉटर को खाली पेट पीने से मना करती हूं क्योंकि इससे एसिडिटी की प्रॉब्लम बढ़ जाती है तो इसलिए इसे खाली पेट पीना ज्यादा सही नहीं होता।

 

हनी -लेमन वाटर बनाने का तरीका

 

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालिए। अब गैस ऑन कर इस पानी को गुनगुना कर लीजिए। अब आपको इस पानी को एक गिलास में निकालना है और फिर इसमें दो छोटी चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिला लेना है। आपक हनी -लेमन वाटर तैयार है।

 

इम्यूनिटी होगी स्ट्राॅंग

 

हनी – लेमन वॉटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ड्रिंक को रेगुलरली पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। बरसाती मौसम के शुरू होने से कुछ हफ्तों पहले इस ड्रिंक को पीना शुरू कर दीजिए जिससे मॉनसून के दौरान बीमारियां आपके शरीर पर हमला न बोल पाए।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन      ‌‌                    क्वालीफाईड डायटीशियन                                     डायबिटीज एजुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *