तोरई की तासीर ठंडी होती है यह खास कर गर्मी और बरसात के मौसम में ज्यादा मिलते हैं। तोरई मीठी व कड़वी दो तरह की होती है इसकी प्रकृति ठंडी और तर होती है इसलिए पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

 

तोरई के अद्भुत फायदे : 

 

पथरी

तोरई की बेल गाय के दूध या ठंडे पानी में घिसकर रोज सुबह के समय में 5 दिन तक पीने से पथरी गलकर खत्म होने लगती है।

 

लिवर के लिए गुणकारी

तोरई का रोजाना सेवन करना सेहत के लिए बेहद हितकर होता है। तोरई रक्त शुद्धिकरण के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। साथ ही यह लिवर के लिए भी गुणकारी होता है।

 

फोड़े की गांठ

तोरई की जड़ को ठंडे पानी में घिसकर फोड़ें की गांठ पर लगाने से 1 दिन में फोड़ें की गांठ खत्म होने लगता है।

 

चकत्ते

तोरई की बेल गाय के मक्खन में घिसकर 2 से 3 बार चकत्ते पर लगाने से लाभ मिलता है और चकत्ते ठीक होने लगते हैं।

 

आंखों के रोहे तथा फूले

आंखों में रोहे (पोथकी) हो जाने पर तोरई (झिगनी) के ताजे पत्तों का रस को निकालकर रोजाना 2 से 3 बूंद दिन में 3 से 4 बार आंखों में डालने से लाभ मिलता है।

 

गठिया (घुटनों के दर्द में) रोग

पालक, मेथी, तोरई, टिण्डा, परवल आदि सब्जियों का सेवन करने से घुटने का दर्द दूर होता है।

 

पेशाब की जलन

तोरई पेशाब की जलन और पेशाब की बीमारी को दूर करने में लाभकारी होती है।

 

बालों को काला करना

तोरई के टुकड़ों को छाया में सुखाकर कूट लें। इसके बाद इसे नारियल के तेल में मिलाकर 4 दिन तक रखे और फिर इसे उबालें और छानकर बोतल में भर लें। इस तेल को बालों पर लगाने और इससे सिर की मालिश करने से बाल काले हो जाते हैं।

 

बवासीर (अर्श)

तोरई की सब्जी खाने से कब्ज ठीक होती है और बवासीर में आराम मिलता है।

 

कडवी तोरई को उबाल कर उसके पानी में बैंगन को पका लें। बैंगन को घी में भूनकर गुड़ के साथ भर पेट खाने से दर्द तथा पीड़ा युक्त मस्से झड़ जाते हैं।

 

 खास सुझाव : 

 

ठंडी तासीर होने के कारण तोरई कफ तथा वात उत्पन्न करने वाली होती है अत: जरूरत से अधिक इसका सेवन करना हानिकारक हो सकता है। अस्थमा रोगी इससे परहेज रखें तो बेहतर होगा। साथ ही तोरई पचने में समय लगता है। वर्षा ऋतु में तोरई का साग रोगी व्यक्तियों के लिए लाभदायक नहीं होता है।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                         क्वालीफाईड डायटीशियन                                  डायबिटीज एडुकेटर, अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *