देर से खाना, जंक फूड का अधिक सेवन, काम और परिवार का तनाव या फिर खाना ठीक से न पच पाने की वजह से पेट में गैस की समस्या होने लगती है। गैस से न सिर्फ सामान्य जीवन में समस्या आती है, बल्कि यह डकार, सीने में जलन, सिरदर्द और चिड़चिड़ेपन तक की वजह बन सकती है। हालांकि, कई लोग पेट की गैस से राहत पाने के लिए दवाईयां लेते हैं, लेकिन उनसे अस्थायी राहत मिलती है। पेट की गैस से राहत पाने के कई प्राकृतिक उपचार हैं, जिनका सही इस्तेमाल पेट की हर समस्या से राहत दिला सकता है।

 

 

हींग

एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच हींग मिलाकर प्रतिदिन भोजन के बाद पीने से पेट की गैस आसानी से निकल जाती है। हींग में ऐंठन-रोधी गुण होते हैं जो सूजन और मतली को कंट्रोल करते हैं। इससे आंतों की हेल्थ अच्छी होती है और पेट हल्का महसूस होता है।

 

सौंफ

भोजन के बाद सौंफ खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। सौंफ पेट को ठंडक देती है और गैस के साथ-साथ एसिडिटी में भी राहत पहुंचाती है। सौंफ को चबाकर खाएं या इसका काढ़ा बनाकर पीएं। इसमें सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो पेट को आराम पहुंचाते हैं।

 

धनिया और पुदीना

 

पुदीना और धनिया दोनों में ही पाचन संबंधी गुणों से भरपूर होते हैं। इनका जूस बनाकर पीने से गैस की समस्या को तुरंत कम किया जा सकता है। ये दोनों तत्व पेट की सूजन और अपच से राहत दिलाते हैं। पुदीने की पत्तियां चबाएं या पुदीना-धनिया का काढ़ा बनाकर पीएं। इससे आंतों की सफाई होती है और ठंडक मिलती है।

 

 

अदरक

अदरक गैस और पेट दर्द दोनों में रामबाण है। एक टुकड़ा कच्चा अदरक पर थोड़ा सा सेंधा नमक लगाकर चबाएं। इसके अलावा अदरक की चाय पिएं, इससे गैस, मरोड़ और अपच से तुरंत राहत मिल सकती है।

 

 

अजवाइन

अजवाइन में थायमोल नामक तत्व होता है, जो पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है। एक चुटकी अजवाइन में काला नमक मिलाकर चबाएं या गर्म पानी के साथ लें। इससे पेट को बहुत आराम मिलता है।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                          क्वालीफाईड डायटीशियन                                  डायबिटीज एडुकेटर अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *