
छुहारा और खजूर यह दोनों सूखे और सॉफ्ट प्रवृत्ति के होते हैं। लेकिन इन दोनों की अपनी-अपनी खासियते हैं। जहां छुहारे में ज्यादा कैलोरी मौजूद है वहीं खजूर कम कैलोरी वाला होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो खजूर का सेवन कर सकते हैं जबकि मांसपेशियों की ताकत या पाचन को सुधारने के लिए आप छुहारे का प्रयोग कर सकते हैं।
छुहारा और खजूर में अंतर
छुहारा और खजूर अलग-अलग होते हैं। खजूर में नमी ज्यादा होती है जबकि छुहारा कम नमी वाला होता है। यही कारण होता है छुहारे अधिक दिन तक चलते हैं। अगर खजूर की बात करें तो खजूर अगर हवा रहित कंटेनर में रखा जाए तो 8 महीने और फ्रिज में रखा जाए तो 1 साल तक खराब नहीं होता। छुहारे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम पाई जाती है। वहीं यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। जबकि खजूर में विटामिन सी के साथ-साथ कैल्शियम आयरन आदि पाया जाते हैं। बता दें कि छुहारे के अंदर खजूर की तुलना में ज्यादा कैल्शियम मौजूद होता है। ऐसे में ये कैल्शियम का अच्छा स्रोत मानते हैं। जानते हैं दोनों के फायदे…
खजूर के फायदे
बता दें कि खजूर की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसका कम सेवन किया जाता है। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि अन्य रोगों से भी मुक्त रखता है। जानते हैं इसके फायदे-
1 – पाचन तंत्र में सुधार लाए खजूर
बता दें जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है वह नियमित रूप से खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जो ना केवल आंतों के माध्यम से बचे हुए भोजन को शरीर से बाहर निकालते हैं बल्कि कब्ज आदि समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। ऐसे में आप रात भर पानी में भिगोकर खजूर का सेवन कर सकते हैं, फायदा मिलेगा।
2 – खांसी और जुकाम को दूर करें खजूर और दूध
दूध और खजूर का उपयोग काफी पुराने समय से चला आ रहा है। यह न केवल खांसी जुकाम की परेशानी को दूर करता है बल्कि अगर एक चुटकी काली मिर्च और इलाइची का पाउडर दूध में मिलाया जाए और खूजर के साथ इसका सेवन किया जाएगा तो यह सर्दी भगाने में भी बेहद उपयोगी है।
3 – वजन को घटाएं खजूर
कुछ लोगों को लगता है कि अगर वे सूखे मेवे का सेवन करेंगे तो उनका वजन बढ़ेगा। पर ऐसा नहीं है। खजूर के अंदर कम मात्रा में फैट मौजूद होता है जो न केवल चर्बी को घटाता है बल्कि खजूर कोलेस्ट्रोल फ्री भी होता है।
4 – खजूर के अन्य फायदे
- – खजूर में आयरन पाया जाता है, जिसके कारण सिर की त्वचा में रक्त का प्रभाव सही होता है और यह बालों को भी लंबा करता है।
- – खजूर के अंदर पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें कम मात्रा में सोडियम मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करके स्ट्रोक का खतरा भी कम करता है। ये तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखता है।
- – खजूर के अंदर आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो एनीमिया से लड़ने में मदद करता है।
- – चूंकि इसके अंदर विटामिन बी और सी पाए जाते हैं जो बालों को गिरने से बचाते हैं और उन्हें मजबूती देते हैं। साथ ही बालों की कमजोरी भी दूर करते हैं।
छुहारे के फायदे
आपको बता दें कि छुहारे को सूखा खजूर भी कहा जाता है जो सेहत से संबंधित कई समस्या को दूर करने में प्राकृतिक उपचार माना गया है। चूंकि इसके अंदर विटामिन जैसे कि विटामिन ए, के, सी बी2, बी 6 आदि पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य में सुधार के लिए सबसे फायदेमंद है। जानते हैं सेहत से मिलने वाले फायदे…
1 – दिल की समस्या को दूर करे छुहारा
बता दें कि हृदय प्रणाली पर छुआरा काफी प्रभावशाली है। चूंकि छुहारे के अंदर वसा कम मात्रा में पाया जाता है और इसके अंदर किसी भी प्रकार का कोलेस्ट्रोल भी नहीं पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। साथ ही इसके अंदर सोडियम की मात्रा भी कम होती है व पोटेशियम अधिक होता है जो शरीर में रक्त के दबाव को नियंत्रित करता है।
2 – शरीर में उर्जा को बढ़ाएं छुहारा
बता दें कि छुहारे के अंदर ग्लूकोज और फ्रुक्टोज अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ऊर्जा बूस्टर के रूप में भी देखा गया है। ऐसे में अगर आप शारीरिक सहनशीलता को बढ़ाना चाहते तो आप छुहारे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ-साथ यह कामेच्छा में भी सुधार करने का काम करता है।
3 – मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाएं
बता दें कि मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन एक अच्छा विकल्प है। दिल को मजबूत बनाने के साथ-साथ इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं के गर्भाशय की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। यह बच्चे के जन्म के समय में सहायक प्रदान करता है।
4 – बालों को स्वस्थ बनाएं
छुआरे के अंदर विटामिन b5 पैंटोथैनिक एसिड पाया जाता है जो बालों के लिए एक हेल्दी खुराक के रूप में काम करता है। ऐसे में इसका नियमित रूप से सेवन सेवन रूखे बालों का झड़ना, दो मुंहिये वालों की समस्या आदि को दूर कर सकता है। वहीं जो लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं वे नियमित रूप से छुहारे का उपयोग कर सकते हैं। छुहारा पोषक तत्व से भरा हुआ है, ऐसे में ये स्वस्थ बालों का विकास करता है और बालों को मजबूती देता है, जिससे बाल चमकदार नजर आते हैं।
(प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील) (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)