
आंखों में ज्यादा पानी के छीटे मारने से आंखों में ड्राईनेस हो सकती है। कुछ लोग इस क्रिया को दिनभर में कई बार करते हैं, जिससे आंखों के अंदर ड्राईनेस आ सकती है। आंखें नैचुरल ल्यूब्रिकेंट बनाती हैं, जब हम पलकों को झपकाते हैं तो इससे आंखों में मौजूद ल्यूब्रिकेंट आपको ड्राईनेस से बचाता है। वहीं, आंखों पर बार-बार पानी के छीटे मारने से इसमें मौजूद ल्यूब्रिकेंट खत्म या कम होने लगता है, जिससे आंखें सूखने लगती हैं। इसलिए बार-बार आंखों पर छीटे मारने की गलती नहीं करनी चाहिए।
आंखों पर बार-बार पानी के छीटे मारने के नुकसान
- आंखों पर बार-बार पानी के छीटे मारने से कई बार धुंधला दिखाई दे सकता है।
- इससे कई बार आंखों में कई बार आलस आ सकता है।
- आंखों पर पानी के ज्यादा छीटे मारने से कई बार सिर दर्द या थकान हो सकती है।
- इस आदत को लंबे समय तक फॉलो करने से कई बार रेटिना पर भी असर पड़ सकता है।
आंखों की ड्राईनेस से बचने के तरीके
- आंखों की ड्राईनेस से बचने के लिए धूप में चश्मा पहनकर रखें।
- आंखों को थोड़े-थोड़े अंतराल में आराम दें।
- स्क्रीन के सामने ज्यादा समय तक रहने से बचें।
- आंखों से बचने के लिए आपको स्मोकिंग करने से परहेज करना चाहिए।
- तरह-तरह के ल्यूब्रिकेंट डालने से बचें।
(प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील) (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)