आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखें धोनी की आदत को फॉलो करना चाहिए। गर्मियों में आंखें धोना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से न केवल आपकी आंखें हेल्दी रहती हैं बल्कि, आप फ्रेश भी फील करते हैं।

 

शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ आंखों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी होता है। लेकिन, आजकल स्क्रीन ज्यादा देखने के चलते लोगों को कम उम्र से ही आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मोबाइल, लैपटॉप आदि का ज्यादा इस्तेमाल करने से न केवल आंखों के देखने की क्षमता पर असर पड़ता है, बल्कि इससे आंखें कमजोर भी होने लगती हैं। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों को धोना भी बेहद जरूरी होता है।

लेकिन, कुछ लोग आंखों को नहीं धोते हैं। लेकिन, वहीं कुछ लोग आंखों को गलत तरीके से धोते हैं, जिसके चलते उन्हें आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक?आइए जानते है डायटिशियन ज्योति से इस बारे में

 

गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक?

डायटीशियन ज्योति के मुताबिक आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखें धोनी की आदत को फॉलो करना चाहिए। गर्मियों में आंखें धोना फायदेमंद होता है। ऐसा करने से न केवल आपकी आंखें हेल्दी रहती हैं बल्कि, आप फ्रेश भी फील करते हैं। ऐसा करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। इससे आँखों  की  जलन  और सूजन में काफी आराम मिलता है। अगर आप गर्मियों में ठंडे पानी से आंखें धो रहे हैं तो इसके लिए पहले सही तरीका जान लेना अच्छा होता है। गलत तरीके से आंखों को धोना कई बार सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

 

 

आंखें धोने का सही तरीका

अगर आप आंखों को धो रहे हैं तो इसके लिए आंखों को बंद करके उसके ऊपर से ठंडे पानी के छीटे मारने चाहिए। इससे आंखों पर चोट नहीं लगती है। इसके लिए आपको सिर को सिंक या पीछे की ओर न करते हुए थोड़ा सा झुककर आंखों को धोना चाहिए। इसके बाद आंखों को धीरे-धीरे करके खोलें और किसी साफ कपड़े से धोएं। दरअसल, ठंडे पानी के छीटे आंखों में जाने से कई बार आंखों में मौजूद टिशु प्रभावित हो सकते हैं। ठंडे पानी के प्रेशर से कई बार आंखों पर प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही आपको यह आंखों को धोने से पहले हाथों को साबुन से धोना चाहिए।

 

गर्मियों में आंखों को धोने के फायदे

  1. गर्मियों में आंखों को धोने से आंखों की थकान दूर होती है साथ ही आंखें ताजी रहती हैं।
  2. गर्मियों में आंखों को धोने से आंखों की नमी बरकरार रहती है और ड्राईनेस नहीं आती है।
  3. आंखें धुलने से आंखों की सूजन कम होती है।
  4. इससे सिरदर्द या सिर में भारीपन में भी आराम मिलता है।
  5. ऐसा करने से आंखों में मौजूद गंदगी और दूषित कण आसानी से निकलते हैं।
  6. गर्मियों में आंखें धुलने से आप तरोताजा महसूस करते हैं!

                    ज्योति गुप्ता , न्यूट्री डाइट्स    

       ( क्वालिफाइड डायटिशियन, हैदराबाद  )

 

By JYOTI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *