क्या आपने लौकी की मुठिया कभी खाई है? जी हां गुजरात की यह फेमस डिश काफी स्वादिष्ट और चटपटी होती है। खास मौके पर मेहमानों को जब आप यह डिश परोसेंगी तो लोग तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।तो चलिए जानते है इसे बनाने का बेहद आसान तरीका।

 

सामग्री

लौकी – 1/4 किलो (कद्दूकस की हुई)

गेहूं का आटा – 1/2 कटोरी

बाजरे का आटा – 1/2 कटोरी

बेसन – 3 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

हींग – 1/4 चम्मच

नमक – स्वाद अनुसार

तेल – 3 चम्मच

शक्कर – 1 चम्मच

नींबू का रस – 1/2 नींबू का

 

तड़के के लिए सामग्री

तेल – 4 चम्मच

हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)

करी पत्ता – 5-6 पत्ते

सरसों – 1/2 चम्मच

जीरा – 1/2 चम्मच

सफेद तिल – 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच

लौकी के मुठिया बनाने का तरीका

 

1. लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।

2. इसमें गेहूं, बाजरा, बेसन, मसाले, तेल, शक्कर और नींबू का रस डालकर मिला लें।

3. मुठिया पकाने के स्टैंड में थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक गर्म करें।

4. तेल लगी थाली में मुठिया के गोले बनाकर 10-12 मिनट मीडियम आंच पर भाप में पकाएं।

5. ठंडा होने पर मुठिया को काट लें।

6. कढ़ाई में तेल गरम कर उसमें सरसों, जीरा, हींग, तिल, करी पत्ता, हरी मिर्च डालें और 1 मिनट भूनें।

7. फिर लाल मिर्च पाउडर और मुठिया डालें, धीमी आंच पर 5-6 मिनट चलाएं।

8. तैयार मुठिया को सर्विंग बाउल में निकालकर सर्व करें।

 

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                          क्वालीफाईड डायटीशियन, डायबिटीज एडुकेटर          अहमदाबाद

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *