अक्सर गहरी नींद में जाने के बाद लोग खर्राटे लेने लगते हैं। इससे खर्राटे लेने वाले को तो परेशानी नहीं होती है लेकिन जो लोग बगल में सोते हैं उनकी नींद जरूर खराब हो जाती है।
हालांकि इसे नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेवा हो सकता है। ये सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। अगर आप या आपके परिवार में कोई खर्राट की समस्या से जूझ रहा है तो आप जरूर इसके लिए सतर्क रहें और उन्हें भी सतर्क रहने के लिए सावधान करें। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान एक्सरसाइज से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए आज खर्राट के कारण, इससे जुड़े बीमारियों का खतरा और उपचार के लिए मददगार कुछ आसान एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।
खर्राटे आने के कारण
* कई बार वजन बढ़ने से गले और गर्दन के आसपास चर्बी जमा हो जाती है जिससे सोते समय खरार्ट आते हैं।
* एलर्जी, सर्दी-जुकाम या साइनस की समस्या से नाक बंद हो जाती है। इससे खर्राटे आते हैं।
* पीठ के बल सोने से खर्राटे आ सकते हैं।
* शराब और सिगरेट पीने से भी मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं जिससे खर्राटे बढ़ सकते हैं।
खर्राटों से होने वाली बीमारियां
- स्लीप एपनिया
- दिल की बीमारी का खतरा
- डायबिटीज
- स्ट्रोक
खर्राटों के लिए एक्सरसाइज
1. जीभ की एक्सरसाइज- इसे करने के लिए अपनी जीभ को बाहर निकालें और 10 सेकंड तक पकड़कर रखें। इसे दिन में 10-15 बार दोहराएं। इससे आपके खर्राट की समस्या कम हो सकती है।
2. गले की एक्सरसाइज- जोर से आ, ई, ऊ का उच्चारण करें। इसे 5 मिनट तक दोहराएं। इससे गले की मांसपेशियां टोन होती हैं।
3. सांस लेने की एक्सरसाइज- इसे करने के लिए मुंह बंद रखें और नाक से गहरी सांस लें। यह नाक से सांस लेने की आदत डालने में मदद करता है।
खर्राटों से छुटकारा के लिए खास फूड्स
शहद – शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें।
हल्दी- हल्दी खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पिएं।
प्याज- खर्राटे के इलाज में प्याज फायदेमंद माना जाता है। प्याज नाक और गले का रास्ता साफ करता है। ऐसे में रात में खाना खाने से पहले प्याज का सेवन जरूर करें।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन क्वालीफाईड डायटीशियन, डायबिटीज एडुकेटर अहमदाबाद