हम सबको ये पता है कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज़ नहीं है इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने मेटाबोलिज्म का खास ध्यान रखना होता है। दरअसल, जो भी आप खाते हैं वह शुगर के रूप में शरीर के खून में एकत्रित होता है और यह शुगर अगर आपका शरीर नहीं पचा पता है तो ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है।

कब अलर्ट होना जरूरी

अगर आपका फास्टिंग शुगर लेवल 120 mg/dL के ऊपर है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप इसबगोल (Psyllium husk ) का सेवन कर सकते हैं। इसबगोल का फाइबर शुगर मेटाबोलिक रेट को तेजी से बढ़ाता है और खाने से निकलने वाले शुगर को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेंक्रियाज सेल्स के काम काज को तेज करता है ताकि इंसुलिन का प्रोडक्शन तेज हो और शुगर तेजी से पचने लगे। चलिए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को इसबगोल भूसी का सेवन कैसे करना चाहिए और इससे उन्हें कैसे लाभ मिल सकता है?

 

डायबिटीज में फायदेमंद इसबगोल

 

इसबगोल का फाइबर ब्लड शुगर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। चीनी या कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन, शरीर में शुगर बढ़ाने का काम करती है, ऐसे में इसबगोल पाचन तंत्र में एक जेल बनाकर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। यह भोजन के बीच भूख को रोकने में मदद कर सकता है, खाने की आपकी इच्छा को कम कर सकता है। इसके अलावा ये इंसुलिन के काम काज को तेज करता है और शुगर पचाने में मदद करता है।

 

डायबिटीज में इसबगोल का सेवन

दही के साथ: दही के साथ इसबगोल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको करना ये है कि लंच से 2 घंटे पहले दही में इसबगोल मिला कर रख दें। अब लंच से आधा घंटा पहले इसका सेवन करें। ये आपके खाने से निकलने वाले शुगर को सोख लेगा और डायबिटीज को संतुलित रखने में मदद करेगा।

सुबह खाली पेट: सुबह खाली पेट इसबगोल का सेवन डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है। खास कर कि फास्टिंग शुगर को। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो रात में इसबगोल पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन         ‌‌                (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर, अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *