Height Badhane ki Exercise

आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल ( Modern Lifestyle ) में हर कोई आकर्षक, स्वस्थ और आत्मविश्वासी ( Confident )  दिखना चाहता है। चेहरे और लंबाई इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, किसी भी व्यक्ति की लंबाई मुख्यतः उसके जीन पर निर्भर करती है।

आपने देखा होगा कि अगर परिवार में सभी लोग लंबे होते हैं, तो बच्चे भी अक्सर लंबे होते हैं। वहीं, अगर परिवार में सभी छोटे कद के होते हैं, तो बच्चे भी छोटे कद के ही हो सकते हैं। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है।

अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल, बेहतर खान-पान और सबसे महत्वपूर्ण, नियमित एक्सरसाइज पर ध्यान दें, तो एक हद तक लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

कुछ चीज़ें, जैसे योग और कार्डियो, लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकती हैं और ग्रोथ हार्मोन ( Growth Hormone ) को रिलीज़ करने में सहायक होती हैं।

आइए जानते हैं, हाइट बढ़ाने की एक्सरसाइज ( Height Badhane ki Exercise ), कौन-से ऐसे फल हैं जिन्हें एक्सरसाइज के साथ लेने से फायदा हो सकता है और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। इन सभी सवालों के जवाब इस ब्लॉग के माध्यम से देने की कोशिश करेंगे।

7 बेहतरीन हाइट बढ़ाने वाली एक्सरसाइज ( 7 Best Height Increasing Exercises ) 

आमतौर पर किशोरावस्था में शरीर का विकास तेज़ी से होता है। अगर सही तरीके से लंबाई बढ़ाने वाली एक्सरसाइज की जाए, जो शरीर को लचीला बनाए और रीढ़ की हड्डी को मज़बूत करे, तो यह कहा जा सकता है कि लंबाई बढ़ाना संभव है। आइए देखते हैं वह कौन सी एक्सरसाइज हैं।

स्विमिंग (Swimming)

स्विमिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज ( Best Exercise)  है, जो शरीर के हर हिस्से को सक्रिय करती है। पानी में तैरने से रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती है। इसे रोजाना अभ्यास में लाने से आपके शरीर में लचीलापन ( Flexible )  और ऊंचाई बढ़ सकती है।

स्ट्रेचिंग (Stretching)

स्ट्रेचिंग शरीर के लचीलापन को बढ़ाता है और हड्डियों के विकास में मदद करता है। इसके अलावा, यह शरीर की मुद्रा को सुधारने में भी सहायक है। आप शरीर को लंबा करने वाली स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसे कि “किक स्ट्रेच” और “साइड स्ट्रेच” ( Side Stretch ) को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

पुल-अप्स (Pull-ups)

पुल-अप्स एक्सरसाइज से हाथों, कंधों और रीढ़ की हड्डी की मांसपेशियों में मजबूती आती है। इसे करने से शरीर लंबा और मजबूत बनता है।

यह हाइट बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण व्यायाम है, क्योंकि यह रीढ़ की हड्डी को खींचता है और उसे स्वस्थ रखता है।

कंबाइन्ड जंप (Combined Jump)

कंबाइन्ड जंप एक प्रभावी एक्सरसाइज है, जो हाइट बढ़ाने के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इसमें आपकी दोनों टांगों को ऊपर की तरफ जंप करते हुए फैलाना होता है।  यह व्यायाम शरीर के हर हिस्से को सक्रिय करता है और हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है।

कैट-काउ पोज़ (Cat-Cow Pose)

यह योग आसन शरीर को लंबा करने में मदद करता है। इस आसन को नियमित रूप से करने से रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और हाइट बढ़ने की संभावना बढ़ती है।  इसे आप सुबह के समय कर सकते हैं, जिससे दिनभर ताजगी महसूस होगी।

लंबे समय तक खड़ा रहना (Standing for Long Duration)

लंबे समय तक खड़ा रहने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिससे उसकी लंबाई बढ़ सकती है। यह एक साधारण लेकिन प्रभावी तरीका है, जो हाइट बढ़ाने में मदद करता है। खासकर खड़े होकर चलना या खड़े रहकर हल्का स्ट्रेच करना फायदेमंद हो सकता है।

लंजेस (Lunges)

लंजेस एक प्रभावी व्यायाम है जो न केवल पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि यह शरीर को लंबा भी बनाता है। यह एक्सरसाइज रीढ़ की हड्डी और निचले शरीर को खींचने में मदद करती है, जिससे हाइट बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है।

By JYOTI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *