पैरों में झुनझुनी, चुभन या पैरों का सुन्न होना एक शारीरिक परेशानी है, जिसको अक्सर कई लोग अनुभव करते हैं। वैसे तो यह परेशानी लंबे समय के लिए नहीं होती। एक ही जगह पर देर तक खड़े रहने या बैठने के कारण यह समस्या हो सकती है।
ठंड के मौसम में पैरों में झुनझुनी या चुभन होना एक आम समस्या है। इसका मुख्य कारण ब्लड फ्लो में रुकावट होता है। यह अस्थाई समस्या है लेकिन यदि पैरों में झुनझुनी या चुभन की समस्या बार-बार हो रही है तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।
अगर आपको भी बार-बार इस तरह की समस्या हो रही है या लंबे समय तक आप इससे परेशान हैं तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। पैरों में झुनझुनी पड़ना, झुनझुनाहट या सुन्न होने की समस्या के कई कारण हो सकते हैं ।
पैरों में झुनझुनाहट के कारण
जब लंबे समय तक एक ही स्थिति में हम खड़े या बैठे रहते हैं तो शरीर के कुछ हिस्सों में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता, जिस कारण पैरों में झुनझुनी या चुभन होती है। यह कुछ देर बाद ठीक हो जाती है। कभी-कभी किसी हड्डी या जॉइंट पर दबाव के कारण भी यह समस्या हो सकती है। गलत तरीके से सोने या बैठने से भी शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। कई बार शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाए तो विटामिन या मिनरल्स की कमी के कारण भी हमारे नर्व सेल्स पर असर पड़ सकता है, जिसका पैरों में झुनझुनी या चुभन की समस्या हो सकती हैं।
इन स्वास्थ्य समस्याओं का है संकेत
जब पैर में चुभन झुनझुनी, सुन्नता बार-बार होने लगे तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का इशारा भी हो सकता है। डायबिटीज के कारण भी नर्व सेल्स पर असर पड़ता है यह शरीर के कई हिस्सों में झुनझुनी का कारण बन सकता है। डायबीटिक न्यूरोपैथी एक नर्व सिस्टम से जुड़ी बीमारी है, जिससे ब्लड फ्लो में कमी हो सकती है।
अर्थराइटिस
अर्थराइटिस यानी गठिया के कारण भी पैरों में झुनझुनी या सुन्नता हो सकती है। गठिया के कारण जॉइंट्स में पेन और स्वेलिंग हो जाती है। रूमेटाइज, आर्थराइटिस और ओस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों में पैरों में झुनझुनी या चुभन को शामिल किया जा सकता है।
खराब ब्लड सरकुलेशन या पैरों में इन्फेक्शन
जब हमारे शरीर में हर हिस्से में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता तो पैरों में झुनझुनी की समस्या उत्पन्न होती है। यह समस्या हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी समस्याएं और नसों में ब्लॉकेज के कारण भी उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा यदि पैरों में किसी प्रकार का फंगल इंफेक्शन हो गया हो तो भी पैरों में झुनझुनी, चुभन की समस्या देखने को मिल सकती है।
पैरों में झुनझुनी या सुन्नता का इलाज
यदि आपको यह समस्या बार-बार हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। डॉक्टर कुछ टेस्ट के माध्यम से पता लगा सकते हैं कि इसका मुख्य कारण क्या है। सही पोषक तत्व का सेवन करने से नर्व टिशूज के फंक्शनिंग में सुधार होता है। विटामिन b12, मैग्नीशियम और विटामिन ए से भरपूर आहार जरूर लें। नियमित रूप से योग, स्ट्रेचिंग और वॉकिंग करने से भी ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए। धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचें। यह ब्लड फ्लो में बाधा डाल सकते हैं।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर, अहमदाबाद)