Top 24 Traditional Fermented Foods in India

हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए पेट को स्वस्थ रखना बेहद आवश्यक है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए प्रोबायोटिक्स और फर्मेंटेड फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। जब पूरे शरीर के सेहत की बात आती है तो पौष्टिक और संतुलित आहार का महत्व और भी बढ़ जाता है। फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में शामिल करना आपके पेट और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिसका लाभ आपके पूरे शरीर को मिलता है। अगर आपका पेट स्वस्थ है तो कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है।

फर्मेंटेड फूड क्या है? 

फर्मेंट या किण्वन भोजन को संरक्षित करने का एक तरीका है। कई चीजों को बनाने के लिए इस प्रक्रिया का प्रयोग किया जाता है जैसे शराब, पनीर, सायरक्राट, कौम्बुचा इत्यादि। आसान भाषा में कहें तो फर्मेंटेड फूड ऐसे फूड्स होते हैं जिन्हें तैयार करने के लिए खमीर की प्रक्रिया का सहारा लिया जाता है। इन्हें बनाने के लिए बेकिंग सोड़ा, यीस्ट और फ्रूट सॉल्ट जैसे सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है और इन्हें कुछ घंटों के लिए छोड़ दिया जाता है, जिससे इनमें खमीर उठता है। खमीरिकृत होने के बाद इन फूड्स में थोड़ा खट्टा स्वाद आने लगता है और वे थोड़ा फूल भी जाते हैं। खमीरीकरण की प्रक्रिया से भोजन में अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं, जिन्हें प्रोबायोटिक कहते हैं। प्रोबायोटिक्स आपके पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं।

फर्मेंटेड फूड्स सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है

  1. फर्मेंटेड फूड्स प्रोबायोटिक्स का अच्छा बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो आपकी आंत को पोषण देने में मदद करते हैं।
  2. फर्मेंटेड फूड खाने से पाचन बेहतर होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप पेट संबंधी समस्याओं के साथ ही सर्दी-जुकाम, बुखार और अन्य वायरल संक्रमणों से ग्रसित होने का जोखिम कम होता है।
  3. शरीर में बी विटामिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने और उसमें सुधार करने के लिए विटामिन सी सबसे महत्वूर्ण विटामिन में से एक है।
  4. आंत में विभिन्न माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की वृद्धि में मदद करते हैं।
  5. लैक्टोज, ग्लूटेन से एलर्जी और अन्य भोजन से संबंधित एलर्जी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
  6. शरीर में सूजन को कम करते हैं। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) और अल्सरेटिव कोलाइटिस को प्रबंधित करने में मदद करते हैं।
  7. आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, क्योंकि आंत और मस्तिष्क के बीच सीधा संबंध होता है जब आपका पेट स्वस्थ रहता है तो आपकी मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

बेस्ट फर्मेंटेड फूड्स 

1. साउथ इंडियन फूड्स (इडली, डोसा, वड़ा, उत्तपम, अप्पम)
2. ढोकला
3. घर का बना अचार
4. दही
5. सिरका
6. छाछ
7. सॉरक्राट
8. कोम्बुचा
9. कांजी
10. दही चावल

 (प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील) ‌‌                (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *