पैर सर्दियों में ठंडे रहते हैं, वे अक्सर जुराब पहनकर सोना पसंद करते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि मोजे पहनकर सोने से उन्हें अच्छी नींद आती है तो कुछ लोग इसे गलत मानते हैं या कम्फर्टेबल महसूस नहीं करते हैं। मोजा पहनकर सोने से उन्हें असहजता होती है।

सोते समय मोजे पहनने चाहिए या नहीं यह तो तर्क वितर्क का विषय है।लेकिन इसे लेकर अलग अलग राय जानकर खुद के लिए सही चुनाव करने में मदद जरूर मिल सकती है।
तो आइए पहले जानते हैं मोजा पहनकर सोने के क्या लाभ और नुकसान हैं।

 

सोते समय मोजे पहनने के लाभ

नींद की गुणवत्ता में सुधार

मोजे पहनने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करके नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। गर्म पैर आपके शरीर को मेन टेंपरेचर को कम करने का संकेत देते हैं, जो गहरी नींद शुरू करने और बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जिनके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं।

रात में पसीने से बचाता है

अगर आप अक्सर पसीने से तर पैरों के साथ उठते हैं या पसीना आने के बाद ठंड महसूस करते हैं, तो नमी सोखने वाले फैब्रिक से बने सॉक्स पैरों के तापमान को नियंत्रित करने और आपको आरामदायक रखने में मदद कर सकते हैं।

रक्त संचार में सुधार

खराब रक्त परिसंचरण वाले लोग, जैसे कि रेनॉड की बीमारी वाले लोग, मोजे पहनने से राहत पा सकते हैं। मोजे गर्मी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे पैर सुन नहीं होते हैं, क्योंकि रक्त प्रवाह अच्छे से होता है।

त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

कुछ लोगों की त्वचा ड्राई होती है। ऐसे में यदि आप त्वचा को मॉइश्चराइज करके सोए हैं, तो पैर नमीयुक्त रहेंगे। बस कोशिश करें कि मोटे सॉक्स पहनने की बजाय कॉटन या ब्रीदेबल सॉक्स पहनें।

सोते समय मोजे पहनने के नुकसान

ज्यादा गर्मी

जब आप सॉक्स पहनते हैं तो शरीर गर्म होने लगता है। आपको अच्छी नींद तो आती है, लेकिन शरीर ज्यादा गर्म होने से बेचैनी होने लगती है। सिंथेटिक फैब्रिक से बने मोजे पहनने से गर्मी और नमी फंस सकती है, जिससे आपको असुविधा हो सकती है।

हाईजीन संबंधित समस्याएं

गंदे या तंग मोजे बैक्टीरिया और फंगस के लिए प्रजनन भूमि बना सकते हैं, जिससे एथलीट फुट या फंगल संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप सॉक्स पहन रहे हैं तो हमेशा सुनिश्चित करें कि आपके मोजे साफ और ब्रीदेबल हों।

रक्त संचार अवरोध जोखिम है

सॉक्स कभी भी टाइट नहीं होने चाहिए। सॉक्स पहनने से आपका रक्त प्रवाह अच्छा होगा, लेकिन यदि टाइट सॉक्स हैं रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है, जिससे असुविधा हो सकती है और नींद के दौरान रक्त संचार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

क्या आपको सोते समय मोजे पहनने चाहिए?

इसका उत्तर काफी हद तक व्यक्तिगत पसंद और आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। यहां ऐसे फैक्टर दिए गए हैं जिन पर विचार करना चाहिए:

ठंडे पैर या खराब रक्त संचार

अगर आपके पैर अक्सर ठंडे रहते हैं या खराब रक्त संचार के लक्षण अनुभव होते हैं, तो मोजे पहनने से आराम और रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है। सूती या ऊनी जैसे ढीले-ढाले, प्राकृतिक कपड़े के मोजे चुनें।

स्किन हेल्थ

जिन लोगों के पैर ड्राई या फटे हुए हैं, उनके लिए फ़ुट क्रीम लगाना और सूती मोजे पहनना नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा नरम हो जाती है।

अगर आपको किसी तरह की असुविधा नहीं होती है, तो आप चाहें तो सॉक्स पहनें। यदि आपको बहुत ठंड लग रही है, तो सॉक्स पहनकर पैर गर्म होने दें और फिर सॉक्स हटा लें।

रात को सॉक्स पहनते वक्त इन बातों का ध्यान रखें-

सूती या ऊनी फैब्रिक जो ब्रीदेबल हों, उनसे बने मोजे पहनें। रात को सॉक्स पहनकर सो रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपके पैर और सॉक्स दोनों साफ-सुथरे हों, इससे किसी तरह के इंफेक्शन को होने से बचाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर रात अपने मोजें बदलें।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                        ‌(क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *