red carrot

मसाले से लेकर सब्जी तक हर चीज ऐसी है जिसके कई प्रकार हमारे पास मौजूद हैं जैसे नमक, शिमला मिर्च आदि। लेकिन क्या आप जानती हैं कि गाजर भी कई तरह की होती है? जी हां, जिस गाजर को हम सलाद और सब्जी के लिए खाते हैं वह लाल, पीली, संतरी और काली आदि कई रंगों में पाई जाती है।

काली गाजर

वैसे तो हर सब्जी हमारी स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है लेकिन काली गाजर का सेवन आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी खेती तुर्की, भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में की जाती है। यह हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है। साथ ही हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।

पीली गाजर

पीली गाजर शायद आपने खाई होगी। शादियों में सलाद के रूप में इसे परोसा जाता है। बाकी गाजर की तुलना में इसमें अधिक मात्रा में ल्युटिन पाया जाता है यह हमारी आंखों से संबंधित दिक्कतों को बढ़ने से रोकता है। पीली गाजर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। अगर आप इसे नहीं खाते है तो आज ही अपने आहार में शामिल करें।

संतरी गाजर

गाजर की बाकी किस्मों की बजाय यह किस्म आपको सालभर बाजार में मिलती है। इसे मुख्य रूप से सलाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और के पाया जाता है।

गाजर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारी आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं। आप इसका इस्तेमाल जूस और सब्जी बनाने के लिए कर सकती हैं। साथ ही रोजाना के सलाद के रूप में भी इसे अपने आहार में जोड़ सकती हैं।

लाल गाजर

गाजर की यह किस्म मुख्य रूप से सर्दियों में मिलती है और इसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यह हमारे दिल से जुड़ी बिमारियों को दूर रखती है। सर्दियों में मिलने वाली इसी गाजर से हम हलवा बनाते हैं। दिल के साथ-साथ यह हमारे पाचन तंत्र और आंखों को भी ठीक रखती है।

 प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील ‌‌                  (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *