पूरा देश नवरात्रि के रंग में रंग चुका है। माँ दुर्गा की उपासना और आशिर्वाद के लिए नवरात्रि का व्रत रखा जाता है। व्रत में फल, जूस, दूध, दही और चाय के सहारे ही नौ दिनों के उपवास रखे जाते हैं। जिससे कई लोगों को शारीरिक कमजोरी और डिहाइड्रेशन की परेशानी भी होती है।

खुद को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए लोग अक्सर चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन सही त्यौहारों की भाग-दौड़ में आपको कुछ प्राकृतिक ड्रिंक्स ट्राई करना चाहिए जिनकी मदद से आप न केवल हेल्दी रहते हैं बल्कि ये आपके उत्साह को बनाए रखने में भी मदद सकता है। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स जो आपको पूरे फेस्टिव सीजन में ऊर्जा से भरपूर रख सकते हैं।

1. फलों का रस

फलों का ताजा रस, जैसे संतरा, अनार या सेब, ऊर्जा को बढ़ाने के लिए बेहतरीन होते हैं। इनमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं और आपको लंबे समय तक काम करने की ताकत देते हैं। शरीर में कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। ये जूस आपको हाइड्रेट रहने में भी मदद करते हैं।

2. अदरक और नींबू चाय

अदरक और नींबू का मिश्रण एक बेहतरीन प्राकृतिक ऊर्जा बूस्टर है। इसे गर्म पानी में मिलाकर पीने से न केवल आपकी ऊर्जा बढ़ेगी, बल्कि यह सर्दियों में सर्दी-खांसी से भी बचाने में मदद भी करता है। यह बढ़ते वजन पर भी लगाम लगाता है। अदरक के कारण आपको अतिरिक्त भूख नहीं लगती, वहीं दूसरी ओर, नींबू इंसुलिन प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाने के साथ−साथ शरीर में फैट की मात्रा को भी कम करता है।

3. ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मानसिक फोकस को बढ़ाते हैं। इसे पीने से ऊर्जा की स्थायी वृद्धि होती है और यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। साथ ही इसे पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और त्यौहारों के समय आपकी एनर्जी भी कायम रहती है।

4. आंवला का रस

आंवला का रस ऊर्जा बढ़ाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी होते हैं, जो आपको ताजगी प्रदान करते हैं। आंवला जूस में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

5. इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स

अगर आप विशेष रूप से पूरे दिन घूमने में या काम में व्यस्त रहते हैं, तो इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीना न भूलें। रोजाना पानी और फलों और सब्जियों का स्वस्थ आहार आपके इलेक्ट्रोलाइट स्तर को संतुलित रखने के लिए पर्याप्त है। ये शरीर की हाइड्रेशन को बनाए रखने में मदद करते हैं और थकान से बचाते हैं।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                       क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर (अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *