वैसे तो जामुन की कई औषधि गुण है जिनमें से एक सबसे खास जिसे हम सभी जानते हैं कि जामुन खाने से ब्लड ग्लूकोस लेवल बैलेंस होता है और डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।लेकिन क्या आप में से कोई यह जानता है कि जामुन हमारे त्वचा के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है। जामुन का फेस पैक, टोनर और स्क्रब हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। हमारी त्वचा स्वस्थ, जवान और ताजगी से भरी रहती है और हमारा चेहरा खिला खिला रहता है।तो चलिए सीखते हैं आज घर पर आसान तरीके से जामुन का फेस पैक कैसे बनाएं और कैसे इसे इस्तेमाल करें।

आज हम आपको जामुन का एक आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी फायदेमंद है।

त्वचा के लिए जामुन के फायदे

जामुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार बनाते हैं। यह मुंहासे और फुंसियों से लड़ने में मदद करता है, क्योंकि यह बैक्टीरिया से लड़ता है जो मुंहासे पैदा करते हैं। इसके अलावा, जामुन त्वचा को हाइड्रेट करता है, रंगत निखारता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाते हैं और महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करते हैं।

 जामुन फेस पैक बनाने की विधि

जामुन का फेस पैक बनाने के लिए, इसका गूदा निकालें और इसे दही और शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें।

जामुन स्क्रब

आप जामुन के बीजों को पीसकर दही और शहद के साथ मिलाकर स्क्रब भी बना सकते हैं। इस स्क्रब को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएँ, हल्के हाथों से मसाज करें और साफ पानी से धो लें।

जामुन टोनर

जामुन को टोनर के रूप में उपयोग करने के लिए एक स्प्रे बोतल में जामुन का रस भर लें और इसे अपने चेहरे पर छिड़कें। आप कॉटन स्वैप भी यूज कर सकते हैं।

खास सलाह 

जामुन एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए, जामुन फेस पैक या स्क्रब का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। जामुन के साथ मानसून की त्वचा की समस्याओं को अलविदा कहें! यह प्राकृतिक चमत्कार आपकी त्वचा को बेदाग, चमकदार और स्वस्थ बनाएगा। इसे आज़माएँ और जामुन के लाभों का आनंद लें।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                    (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *