जैसा कि हम जानते हैं आजकल के समय में इतनी भाग दौड़ और टेंशन वाली जिंदगी है। ऐसे में सभी ब्लड प्रेशर बहुत ही  कॉमन सी समस्या हो गई है।अगर आपको भी सुबह उठते ही इनमें से कोई भी दो लक्षण दिखाई दें तो तुरंत सचेत हो जाएं। यह आपकी ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या हो सकती है। तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर की सलाह लें और डाइटिशियन की परामर्श से अपने खान-पान और जीवनशैली की दिनचर्या में जरूरी बदलाव कर खुद को स्वस्थ रखें खुद को खुश रखें।

इसका कारण खान-पान और जीवनशैली को माना जाता है। कई बार आनुवंशिक कारणों, तनाव और नींद की कमी के कारण भी बीपी की समस्या हो सकती है।

ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। कई बार सुबह के समय हमारा शरीर हाई बीपी के संकेत देता है। आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानिए सुबह के समय ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

ये लक्षण सुबह के समय दिखाई देते हैं जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है

चक्कर आना- अगर आपको सुबह उठते ही चक्कर आते हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। कई बार बिस्तर से उठते ही आपका सिर घूमने लगता है और चक्कर आने लगते हैं। तो आपको एक बार अपना बीपी चेक करा लेना चाहिए। आपको इसका कारण जानना चाहिए। अगर आपका बीपी हाई है तो डॉक्टर से सलाह लें।

प्यास लगना- रात भर पानी न पीने से आपको सुबह प्यास लग सकती है, लेकिन अगर सुबह उठते ही आपको बहुत ज्यादा प्यास लगती है और आपका मुंह सूखने लगता है तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा तब हो सकता है जब शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ जाए। इसे सामान्य बात समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

धुंधली नज़र- जिन लोगों को सुबह उठने के बाद कुछ देर तक धुंधली नज़र आती है उन्हें अपना बीपी चेक करवाना चाहिए। यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। बीपी हाई होने पर आंखों पर जोर पड़ता है। इससे दृष्टि कम हो सकती है और आंखें कमजोर हो सकती हैं।

उल्टी जैसा महसूस होना- अगर आपको उठते ही उल्टी या जी मिचलाने जैसा महसूस होता है तो ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। जब शरीर में रक्त संचार बढ़ जाता है तो व्यक्ति घबरा जाता है और बेचैनी महसूस करने लगता है। इससे उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।

बहुत ज्यादा थकान- अगर आप पूरी रात सोने के बाद भी सुबह थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर जांच लें। कई बार हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी ऐसा होता है। ऐसे लोगों को सुबह के समय ऊर्जा में बहुत कमी महसूस होती है। अगर आपको ऐसा कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत अपना ब्लड प्रेशर जांचें और डॉक्टर से सलाह लें।

  अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                     (क्वालीफाईड डायटीशियन एडुकेटर – अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *