
कई लोग सुबह उठकर एक कप चाय और उसके साथ बिस्किट लेना पसंद करते हैं। इसके बाद वे सीधा लंच करना ही पसंद करते हैं। कई लोग अपने दिन की शुरुआत ओटमील, फल या अंडे से करते हैं। जो लोग सुबह उठकर हेल्दी ब्रेकफास्ट करते हैं, फिटनेस में आप वजन कम कर रहे हों या मसल्स गेन कर रहे हों, दोनों के लिए ही आपको ब्रेकफास्ट करना जरूरी होता है। सुबह में किया गया ब्रेकफास्ट आपको दिनभर एनर्जी प्रदान करता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट करता है।
1. मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है
यदि आप नाश्ता नहीं करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे स्लो हो सकता है। नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को किक करता है लेकिन जब आप ब्रेकफास्ट नहीं करेंगे तो मेटबॉलिज्म बूस्ट नहीं होगा। इससे कैलोरी भी कम बर्न होगी और रिजल्ट देर से मिलेंगे।
2. शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी
ब्रेकफास्ट के जरिये शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को लेने का सबसे अच्छा समय होता है। क्योंकि नाश्ता करने से पहले आपने कम से कम 7-8 घंटों से कुछ नहीं खाया होता। यदि आप कुछ हेल्दी और विटामिन, मिनरल से युक्त मील लेंगे तो वह जल्दी अब्जॉर्ब हो जाएगा। यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। यदि आपको सुबह उठने के बाद भूख नहीं लगती है तो 1-2 घंटे बाद खाएं, लेकिन कुछ न कुछ जरूर खाएं।
3. ब्लड शुगर बढ़ जाती है
नाश्ता न करने से आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है। इससे आपको भूख लगने के साथ ही गुस्सा भी आ सकता है। दरअसल, ब्लड शुगर लेवल कम होने से आपका मूड गड़बड़ हो सकता है, इससे एनर्जी के साथ कॉग्नेटिव फंक्शन में भी कमी आएगी।
4.डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है
नाश्ता न करने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। इंसुलिन प्रतिरोध और हार्मोन रेगुलेशन के कारण मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही दिल का दौरा पड़ने और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के चांस भी रहते हैं।
5. प्रोटीन इंटेक कम हो जाएगा
समोसे-कचौड़ी की बजाय प्रोटीन युक्त नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करना फायदेमंद होता है। लीन प्रोटीन जैसे अंडे व्हे प्रोटीन पाउडर या कम फैट वाला ग्रीक योगर्ट का सेवन करना, आपके एनर्जी लेवल को बनाए रखता है।
लेकिन यदि कोई ब्रेकफास्ट में इनका सेवन नहीं करता तो पूरे दिन आपकी एनर्जी में कमी आएगी और प्रोटीन इंटेक भी कम हो जाएगा। भारतीय खाने में प्रोटीन की काफी कम मात्रा होती है। आप यदि सुबह लीन प्रोटीन के सोर्स का सेवन नहीं करेंगे तो जाहिर सी बात है आप शरीर की जरूरत के मुताबिक भी प्रोटीन नहीं ले पाएंगे।
6. इम्यूनिटी डाउन हो जाती है
आप नाश्ता नहीं करते तो इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है। रात में 7-8 घंटे तक कुछ नहीं खाने से उपावस का समय बढ़ जाता है और वो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है। इसलिए प्रतिरक्षा कोशिकाओं के स्वस्थ स्तर को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से भोजन की आवश्यकता होती है।
7. क्रेविंग बढ़ाता है
नाश्ता न करना बहुत हानिकारक हो सकता है। क्योंकि ये जंक फूड और फास्ट फूड की क्रेविंग बढ़ाता है। इसलिए नाश्ता करना कभी न भूलें। यदि आप सुबह लेट हो जाते हैं तो जाते-जाते एक सेब और उबला हुआ अंडा ही खाकर जाएं। लेकिन स्किप न करें।
8. गुड बैक्टीरिया नहीं बढ़ते
रुक-रुक कर उपवास करने के बीच ब्रेकफास्ट करने से गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। ये बैक्टीरिया शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।
ब्रेकफास्ट करने से अच्छे बैक्टीरिया के विकास के लिए आवश्यक बलगम का लेवल बढ़ता है और बुरा बलगम खत्म होता है। गुड बैक्टीरिया मानव विकास हार्मोन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है, जो फैट बर्न करता है और मसल्स को बेहतर बनाता है।
9. मोटापे के जोखिम को बढ़ा सकता है
जो लोग सुबह का नाश्ता छोड़ते हैं, उनमें सुबह कुछ खाने वाले लोगों की तुलना में मोटे होने की संभावना अधिक होती है। नाश्ता छोड़ने से आप थके हुए महसूस करते हैं क्योंकि सुबह का भोजन भूख नहीं बढ़ाता। दोपहर में एक साथ काफी खा लेते हैं जिससे वजन बढ़ने की संभावना चार गुना तक बढ़ जाती है।
10. कार्टिसोल हार्मोन बढ़ता है
मस्तिष्क को ग्लूकोज की आवश्यकता होती है। कभी-कभी पर्याप्त ब्लड शुगर लेवल बनाए रखने के लिए लिवर में पर्याप्त स्टोर्ड ग्लाइकोजन नहीं होता है। यदि आप नाश्ता नहीं करते तो ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने के लिए कार्टिसोल का स्तर बढ़ता रहेगा, जो इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बनता है। इससे आपको पूरे दिन भूख लगती है।
प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील (क्वालीफाईड डायटीशियन – आगरा)