शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए इसका डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है। डिटॉक्स डाइट हमारी बॉडी को अंदर से क्लीन करती है और अंदर जमा गंदगी को साफ करती है।

डिटॉक्स एक घोटाला है, यह काम नहीं करता: खाद्य विशेषज्ञ ने इस प्रवृत्ति के खिलाफ चेतावनी दी | आहार समाचार - टाइम्स नाउ

शरीर पर बाहर से गंदगी जमा होने पर हम उसे साफ कर लेते हैं ताकि हमारा शरीर सुंदर और स्वच्छ बना रहे। शरीर के अंदर मौजूद गंदगी को साफ करना भी बहुत जरूरी है। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली और भी कई वजहों से हमारे शरीर के अंदर गंदगी जम जाती है, जिसे साफ किए बिना शरीर सही तरह से फंक्शन नहीं कर पाता है। शरीर को अंदर से साफ करने के प्रोसेस को ही डिटॉक्स प्रोसेस कहा जाता है। शरीर के अंदर जमे इस कचरे को अगर हम सही समय पर साफ नहीं करते हैं तो शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता है और इसके लक्षण साफतौर पर दिखाई देने लगते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए डिटॉक्स डाइट प्लान अच्छे माने जाते हैं। शरीर में जमे सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर इसे अंदर से साफ करने के लिए सही डाइट, सही समय पर लेना बहुत जरूरी है। रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी चीजें खाते हैं जिनकी वजह से हमारे शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, डिटॉक्स डाइट से इन्हें निकाला जा सकता है।

यह है डिटॉक्स डाइट प्लान

  • खाली पेट नींबू पानी में शहद डालकर पिएं। शहद को गर्म न करें। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू बहुत अच्छा माना जाता है।
  • नाश्ते में स्प्राउट्स सलाद खाएं। सलाद में प्याज,टमाटर, खीरा, ककड़ी और कुछ पत्ते वाली चीजें भी शामिल कर सकती हैं।
  • मिड मील में आप सब्जियों का जूस लें। हरी पत्तेदार सब्जियों, चुकंदर, लौकी या फिर ऐसी ही और हेल्दी सब्जियों का जूस पी सकती हैं। इसके साथ दो भीगे हुए अखरोट खाएं।
  • दोपहर के खाने में एक कटोरी मूंग दाल की खिचड़ी खाएं। इसके साथ दही जरूर लें।
  • शाम के वक्त ग्रीन टी के साथ स्नैक्स के तौर पर भुने हुए चने खाएं।
  • डिनर में टमाटर और चुकंदर का जूस लें।
  • रात के खाने के बाद सौंफ का पानी जरूर पिएं।

       प्रियंवदा दीक्षित – फूड फॉर हील  ‌‌                (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *