लिवर और किडनी हमारे शरीर के बेहद महत्वपूर्ण ऑर्गन हैं। समय-समय पर इनकी सफाई होती रहना जरूरी है। गर्मी के दिनों में अगर कुछ चीजों को खाया जाए तो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

एक रिसर्च के मुताबिक लिवर हमारे शरीर में पांच सौ से ज्यादा फंक्शंस को अंजाम देता है। बेहतर पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए लिवर का हेल्दी रहना बेहद जरूरी है।

आप अगर शीशे की तरह लिवर को क्लीन करना चाहते हैं तो अपने खाने में कुछ देसी चीजों को शामिल कर लें। इन घरेलू उपाय से आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।

लिवर डिटॉक्स के लिए खास 3 चीजें

सूखा आलूबुखारा – आलूबुखारा में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। गर्मी के दिनों में अगर सूखा आलूबुखारा खाया जाए तो लिवर की सफाई करने में मदद मिलती है। सूखा आलूबुखारा मार्केट में आयुर्वेदिक शॉप्स पर आसानी से मिल जाता है।

सूखे आलूबुखारा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें आयरन होता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है।

इमली – सूखे आलूबुखारा की तरह ही इमली भी बेहद गुणकारी होती है। खट्टी इमली लिवर डिटॉक्स करने में बेहद असरदार होती है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही विटामिन ए, आयरन समेत ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इमली शरीर के अंदर की गंदगी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसके साथ ही लिवर, किडनी की क्लिन्ज़रिंग करती है। इसके साथ ही खून भी साफ करती है।

फालसा – फालसा एक ऐसा फल है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार छिपा है। फालसा किडनी और लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से लिवर में जमी गंदगी को हटाने में मदद मिलती है।

इस घरेलू उपाय से क्लीन होगा लिवर
लिवर की सफाई के लिए फालसा, इमली और सूखे आलूबुखारा का घरेलू उपाय बेहद असरदार हो सकता है। इसके लिए 2 सूखे आलूबुखारा लें।

8-10 फालसा के दानें और 6-8 इमली के टुकड़े लेकर सभी चीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह एक दूसरा बर्तन लें और उसमें तीनों चीजों वाला पानी डालें और छन्नी से सभी चीजों को अच्छी तरह से मसल दें।

इसके बाद गूदा अलग हो जाएगा और पानी अलग हो जाएगा। इस हेल्दी पानी को तैयार करने के बाद पैर के बल बैठकर घूंट-घूंट करते हुए इस पानी को पिएं। हफ्ते में 3 दिन अगर इस घरेलू नुस्खे को आजमाएंगे तो लिवर शीशे की तरह क्लीन हो जाएगा। यदि शरीर में किसी तरह की परेशानी हो तो बिना डॉक्टरी सलाह या डायटीशियन की परामर्श के इस नुस्खे को नहीं आज़माएं ।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                    (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *