पेट के कीड़े का घरेलू उपचार : बच्चों के पेट में कीड़े होना एक आम समस्या है। हालांकि, बड़े लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पेट में कीड़े गंभीर संक्रमण का कारण बनते हैं। इसके अलावा, ये हमारे शरीर के और भी कई अंगों को प्रभावित कर सकते हैं। पेट में कीड़े होने पर पेट में दर्द, ऐंठन, उल्टी, मतली, कमजोरी, भूख न लगना और दस्त लगना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। पेट में कीड़े पैदा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कच्चे मांस का सेवन करना, दूषित पानी पीना, दूषित भोजन करना आदि शामिल हैं। एलोपैथी में पेट के कीड़ों के लिए कई दवाएं दी जाती हैं। हालांकि, आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

अजवाइन 

पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन रामबाण का काम करती है। यह में बहुत कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए आप आधा चम्मच अजवाइन को आधा चम्मच काला नमक के साथ मिला लें। रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट के कीड़े जल्द ही नष्ट हो जाएंगे।

आडू के पत्ते का रस 

पेट के कीड़ों को मारने में आड़ू के पत्ते का रस बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसके सेवन से पेट में मौजूद कीड़े पेट में ही मर जाते हैं। मरने के बाद यह कीड़े मल के रास्ते से पेट के बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए आपको 2-4 चम्मच आडू के पत्तों का रस पीना चाहिए। बेहतरीन परिणाम के लिए आपको इससे पहले थोड़ा मीठा खा लेना चाहिए। क्योंकि मीठा खाने से पेट के कीड़े एक साथ इकट्ठे हो जाते हैं।

नीम के पत्तों का रस

नीम हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के कीड़ों को मारने के साथ-साथ संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं। अगर आप पेट के कीड़ों से परेशान हैं, तो आपको सुबह खाली पेट 3 से 4 चम्मच नीम के पत्तों का रस पीना चाहिए। नियमित रूप /से इसका सेवन करने से आपको पेट के कीड़ों से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

मरुआ की चटनी 

मरुआ की चटनी का इस्तेमाल घरों में अक्सर किया जाता है। पुदीना जैसा दिखने वाला यह पौधा हमारे पेट में मौजूद कीड़ों को साफ करने के काफी काम आता है। इसके लिए आप रोजाना 2-4 चम्मच मरुआ की चटनी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट के कीड़े मर कर मल के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाएंगे।

हल्दी

हल्दी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के कीड़ों को मारने में प्रभावी होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रात में सोने से पहले 1 चुटकी हल्दी और काली मिर्च का पाउडर गर्म पानी से लें। नियमित रूप से 3 से 4 दिनों तक ऐसा करने से आपको पेट के कीड़ों से निजात मिल सकती है।

अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन                     (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *