अमृता (क्वालीफाई डायटीशियन ,अहमदाबाद)
आजकल लोग बहुत सारे नए-नए फूड कांबिनेशंस को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं। अलग-अलग प्रकार के दो खाद्य पदार्थों को मिलाकर नई-नई डिश तैयार करने का ट्रेंड अभी काफी जोरों पर है। इसमें कोई बुराई नहीं है, परंतु कई बार खाद्य पदार्थों का एक्सपेरिमेंट मिश्रण आपकी सेहत के लिए रिस्की और हानिकारक भी हो सकता है।
कौन से फूड्स कॉम्बिनेशन हैं हानिकारक
1. दूध या डेयरी आइटम के साथ मछली का सेवन
मछली खाते हुए दूध या दूध से बने किसी भी पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार हम यह गलती कर बैठते हैं, जिसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। मछली गर्म होती है और दूध ठंडा होता है, ऐसे में इनका कांबिनेशन ब्लड सर्कुलेशन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसलिए इनसे परहेज करने की सलाह दी जाती है। स्कीन रैकेट, खुजली, या शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन की समस्या हो सकती है।
2. फल के साथ योगर्ट का सेवन
आजकल लोग योगर्ट में अलग-अलग प्रकार के फ्रूट्स मिलाकर इन्हें फ्रूट रायता और स्मूदी के रूप में खाना पसंद कर रहे हैं। परंतु यह कांबिनेशन सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। यह आपके साइनस को ब्लॉक कर सकता है और सर्दी खांसी को उत्तेजित करता है।
वहीं व्यक्तिगत रूप से इन दोनों पदार्थों का सेवन सेहत के लिए विभिन्न रूपों में फायदेमंद होता है। इनमें पौष्टिकता भरपूर होती है। परंतु इनका कांबिनेशन, इनके बिल्कुल विपरीत कार्य करते हुए सेहत को हर प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।
3. मीट के साथ चीज का सेवन
चीज मिट बॉल्स काफी फेमस डिश है। परंतु सेहत के लिहाज से यह बिल्कुल सही नही है। क्योंकि इनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दूध से प्राप्त किए गए सभी प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इस प्रकार मीट और डेयरी प्रॉडक्ट्स को साथ लेने से पाचन क्रिया के लिए इन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है। वहीं पाचन संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। यदि आप चीज बॉल्स तैयार करना चाहती हैं, तो इनमें मीट की जगह वेजिटेबल्स का प्रयोग करें।
4. घी के साथ शहद
घी और शहर का कॉन्बिनेशन बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। यदि इन्हें डाइट में शामिल करना चाहती हैं, तो 2:1 का रेशियो रखें। बराबर मात्रा में घी और शहर का कंबीनेशन सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। खासकर यह पाचन संबंधी समस्यायों के खतरे को बढ़ा देता है। वहीं कोशिश करें कि इस कांबिनेशन में अन्य हेल्दी इंग्रेडिएंट्स को जरूर शामिल करें।
5. चिजी बेकरी फूड्स के साथ कोल्ड ड्रिंक्स
अक्सर पिज़्ज़ा, बर्गर, नाचोज आदि के साथ कोल्ड ड्रिंक का सेवन लोग करते हैं। इन सभी के साथ कोल्ड ड्रिंक के कॉम्बिनेशन को बेस्ट माना जाता है। बिना कोल्ड ड्रिंक के लोग इन्हें खाना पसंद नहीं करते। आपको बताएं कि यह कांबिनेशन सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।
चीज और कोल्ड ड्रिंक को एक साथ लेने से शरीर में इनका अवशोषण नहीं हो पाता और इन्हें पचाना भी बेहद मुश्किल हो जाता है। जिसकी वजह से पेट दर्द गैस ब्लोटिंग आदि की समस्या हो सकती है।
6. दूध के साथ केलाका सेवन
दूध और केले का कंबीनेशन फिटनेस फ्रीक लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। लोग इन्हें प्री वर्कआउट एनर्जी मिल के रूप में लेते हैं। वहीं बनाना स्मूदी भी लोगों को बेहद पसंद होती है। परंतु यह कांबिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
केला और दूध दोनों काफी हैवी होते हैं, और इन्हें डाइजेस्ट होने में लंबा समय लगता है। वहीं इनके डाइजेशन प्रोसेस के दौरान बॉडी थकान का अनुभव करती है। इसलिए किसी भी प्रकार की स्मूदी बनाते हुए दूध और फल के कंबीनेशन को अवॉइड करने की कोशिश करें।