what are the benefits of unpeeled cucumber

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को कुछ हल्का और ठंडा खाने का मन करता है,तो लोगों की सबसे पहली पसंद खीरा होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें वॉटर कंटेंट भी अधिक पाया जाता है। वहीं इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। हम या आप अक्सर खीरा छीलकर खाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप खीरा को बिना छीले कहते हैं तो इससे आपकी सेहत को ज्यादा फायदा पहुंच सकता है। आइए जानते हैं बिना छिले हुए खीर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

बिना छिले हुए खीर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

unpeeled cucumber

  • कब्ज और पाचन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको बिना छिले हुए खीरे का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके छिलके में अघुलनशील फाइबर होते हैं जो कब्ज और इससे जुड़ी परेशानी को काफी हद तक काम कर सकते हैं। इससे बोवेल मूवमेंट ठीक होता है। यह मल को नरम करके मल त्याग को बढ़ावा देता है।
  • खीरे का छिलका विटामिन ए यानी कि बेटा कैरोटीन का भी बढ़िया स्रोत है। अगर आप हेल्दी विजन चाहते हैं, तो बिना छिले हुए खीरे को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • बिना छिले हुए खीरे में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है। फाइबर और रफेज ज्यादा पाया जाता है। इसे आप खाते हैं तो आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है। यह आपकी ग्रेविंग को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इस तरह से आप वजन आसानी से घटा सकते हैं।
  • खीरे के छिलके में विटामिन के पाया जाता है,जो कि ब्लड क्लॉटिंग को रोकने में काफी मददगार होता है। वहीं विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है।
  • खीरे के छिलके में एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है जो की एजिंग को कंट्रोल करता है और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है।

                           ज्योति गुप्ता, न्यूट्री डाइट्स

                (क्वालिफाइड डायटीशियन, हैदराबाद)

 

By JYOTI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *