किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण ऑर्गन है क्योंकि जिंदा रहने के लिए शरीर में होने वाले कई सारे फंक्शन किडनी के जरिए ही होते हैं। कई बार हम किडनी की हेल्थ पर भी उतना ध्यान नहीं दे पाते हैं, जितना देना चाहिए।
आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जो किडनी से जुड़ी समस्याएं झेलते हैं और ज्यादातर को इसकी जानकारी भी नहीं होती है।कुछ को अगर होती भी है तो वो इसे इग्नोर करते हैं। दरअसल, कई बार किडनी की समस्या के लक्षण दिखते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण इन्हें पहचान नहीं पाते हैं। अक्सर कई लोग इन लक्षणों को नॉर्मल समझ कर अनदेखा कर देते हैं या गलत उपचार ले लेते हैं।
दरअसल, जब पेशाब में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में जमा होने लगता है तो किडनी की समस्या होने लगती है। तो ऐसे में पुरुषों में किडनी की समस्याओं के कुछ ऐसे 7 शुरुआती लक्षण हैं, जिनकी मदद से इनकी पहचान कर सकते हैं, आइए जानें ये लक्षण..
पेशाब में बदलाव
पेशाब का ज्यादा या कम, पेशाब का रंग या पेशाब में जलन या दर्द महसूस कर रहे हैं तो ये लक्षण किडनी की समस्या से जुड़ा हो सकता है।
पेट में दर्द
किडनी और आसपास में दर्द या असहज महसूस करते हैं, जो अक्सर कमर में भी महसूस होता है। ये भी एक लक्षण है, जो किडनी से जुड़ा है।
पेट में सूजन
पेट में सूजन महसूस हो सकती है, जो एक किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें।
पेट में कब्ज
डिप्रेशन , पेट में कब्ज या पेट में अनियमितता महसूस हो सकती है, तो ये भी एक लक्षण है जो किडनी की समस्या को बता देते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर महसूस हो सकता है, जो किडनी के संकेत हो सकते हैं। इसे भी भूलकर नजरअंदाज न करें। समय-समय पर इसकी जांच करवाते रहें।
नींद की समस्याएं
नींद की कमी, अनियमित नींद या ज्यादा नींद महसूस हो सकती है, जो किडनी से जुड़ी समस्याओं का एक लक्षण हो सकता है।
ब्लड काउंट
ब्लड काउंट की कमी या अन्य खून से जुड़े लक्षण हो सकते हैं, जैसे कि त्वचा का पीलापन, थकावट हो सकती है। अगर आपको इन लक्षणों में से किसी भी लक्षण का सामना कर रहे हैं, तो आपको जल्द डॉक्टर से मिलना चाहिए।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन/ एडुकेटर अहमदाबाद)