स्वाद के साथ-साथ कच्चा आम स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भी भरपूर होता है।

कच्चा आम खाने के फायदे

 

कच्ची मैंगो कैरी के फायदे : गर्मियों का मौसम आम के फलों से जुड़ा है। पके हुए रसीले-मीठे आमों का स्वाद गर्मियों की छुट्टियों को खास बनाती है। वहीं, इस मौसम में कच्चा आम भी मिलता है। बच्चों को कच्चे आम को नमक-मिर्च लगाकर खाना बच्चों को खूब पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के साथ-साथ कच्चा आम स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भी भरपूर होता है। डाइजेस्टिव सिस्टम से लेकर मेटाबॉलिज्म बढ़ने जैसे फायदे भी कच्चा आम खाने से मिल सकते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचाए

शरीर में पानी की कमी होने का डर गर्मियों में बढ़ जाता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती हैं। कच्चे आम में पानी की मात्रा अधिक होती है इस तरह कच्चा आम खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

 

 

 

 

 

इम्यून पॉवर बढ़ती है

कच्चा आम एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन सी और विटामिन ई भी पाया जाता हैं। ये सभी तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होने के बाद बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाए

गर्मियों के मौसम में डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। कॉन्स्टिपेशन और अपच जैसी परेशानियां गर्मियों में बढ़ जाती हैं। कच्चे आम में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो डाइजेशन सुधारता है। पाचनशक्ति बढ़ने से गैस, ब्लोटिंग और पेट की अन्य समस्याएं कम होती हैं।

गर्मी और लू से सुरक्षा

गर्मियों में तेज धूप और लू लगने की वजह से लोग बीमार पड़ सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आप कच्चे आम का पन्ना (Aam panna) पी सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है

कच्चा आम खाने से डायबिटीज के मरीजों को बहत फायदे हो सकते हैं। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। कच्चे आम का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहने में मदद होती है।

                    ज्योति गुप्ता , न्यूट्री डाइट्स

            (क्वालिफाइड डायटीशियन, हैदराबाद)

By JYOTI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *