भारतीय रसोई में आलू का विशेष स्थान है। आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। हमारे किचन में भी आलू की कई तरह की क्रिस्पी और टेस्टी चीजें बनाई जाती हैं, साथ ही साथ आलू हर सीजनल सब्जी के साथ मिक्स हो जाता है।इसके कई सारे फायदे भी होते है। जबकि आलू खाने के नुक़सान भी बहुत होते है।एक डाइट एक्सपर्ट होने के नाते मैं यह सलाह देना चाहूंगी कि यदि आप एक महीने के लिए आलू का सेवन करना बंद का दे तो शरीर में आपको कई जबरदस्त बदलाव देखने को मिल जाएंगे। इसके साथ ही आज मैं आपको आलू से होने वाले नुकसान के बारे में भी विशेष जानकारी देने जा रही।
आलू नहीं खाने के फायदे :
*वजन कंट्रोल
आलू में जबरदस्त एनर्जी मिल जाती है। इससे शरीर को अच्छी मात्रा में कैलोरी मिलती है। आलू बनाने में आमतौर पर ज्यादा तेल का उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आलू खाना सिर्फ एक महीने के लिए ही छोड़ दिया जाए तो वजन कंट्रोल हो सकता है।
*ब्लड शुगर कंट्रोल
आलू का स्टार्च ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए जब हम इसे खाना छोड़ देते हैं तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। डायबिटीज मरीजों को आलू के सेवन से बचना चाहिए. इससे उन्हें कई फायदे हो सकते हैं।
*हाई बीपी और हार्ट डिजीज का खतरा कम
आलू से बने प्रॉसेस्ड फूड, चिप्स और फ्रेंच फ्राइज़ में अक्सर नकम यानी सोडियम ज्यादा हो जाता है। जिसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का जोखिम बना हता है। इसलिए आलू न खाने से इन गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।
*आलू के वैकल्पिक पोषक तत्व*
आलू में विटामिन सी और विटामिन बी6 के साथ पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते है। अगर आप आलू खाना छोड़ना चाहते हैं तो इसकी जगह शकरकंद का सेवन कर सकते है। आप चाहें तो फूलगोभी, शलजम या कच्चे केले का सेवन भी कर सकते हैं।
अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन / एडुकेटर अहमदाबाद)