शाकाहारी भोजन को अपनाना स्वस्थ और खुश रहने का सही तरीका है। एक वेजिटेरियन डाइट एक संपूर्ण आहार है। जिसमें फाइबर, विटामिन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम और कई फाइटोकेमिकल्स का लाभ शरीर को मिलता है। यही कारण है कि शाकाहारियों में कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और हृदय रोगों का खतरा कम होता है। इसके अलावा शाकाहारी भोजन पचने में आसान होता है। पकाने में भी कम समय लगया है। सब्जियां न केवल हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बल्कि पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। आज हम आपको वेजिटेरियन होने के 8 फायदे बताने जा रहे हैं। जिससे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

1. जीवनकाल बढ़ाता है

हालांकि ऐसे कई कारण हैं, जो जीवनकाल को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। शाकाहारी भोजन अपनाना एक ऐसा कारण है। जिसका आप पालन कर सकते हैं। जितना अधिक आप फल और सब्जियां खाते हैं। शरीर में कम टोक्सिन और केमिकल का निर्माण होता है।

2. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है

शाकाहारी भोजन कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है। कोलेस्ट्रॉल प्रत्येक मानव कोशिका का एक जरूरी घटक है। वेजिटेरियन को पर्याप्त कोलेस्ट्रॉल नहीं मिलने के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शरीर शाकाहारी खाद्य पदार्थों से आवश्यक सभी कोलेस्ट्रॉल बना सकता है।

3. स्ट्रोक और मोटापे का कम जोखिम

शाकाहारी आहार अपनाना स्ट्रोक या मोटे होने की संभावना को कम करने का एक अच्छा तरीका है।

4. मधुमेह के खतरे को कम करता है

शाकाहारी भोजन मधुमेह के जोखिम को कम करने मदद करता है। कई वेजिटेरियन डाइट ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखते हैं। शाकाहारियों को मांसाहारी लोगों की तुलना में टाइप 2 डायबीटिज होने का जोखिम आधा होता है।

5. स्वस्थ त्वचा

अगर आप स्वस्थ त्वचा चाहते हैं, तो भरपूर पानी के साथ सही मात्रा में विटामिन और मिनरल का सेवन करना चाहिए। हम जो फल और सब्जियां खाते हैं। वे विटामिन, खनिजों से भरपूर होते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। कई शाकाहारी खाद्य पदार्थ स्वस्थ त्वचा के साथ रोग मुक्त रहने में मदद करते हैं।

6. डिप्रेशन को कम कर सकता है

शोध के अनुसार मांसाहारी की तुलना में एक शाकाहारी अधिक खुश हो सकता है। यह भी पता चला कि मांस या मछली खाने वालों की तुलना में एक वेजिटेरियन का अवसाद परीक्षण और मूड प्रोफाइल पर कम स्कोर था। इसके अलावा अधिकांश शाकाहारी खाद्य पदार्थों में ताजगी का एक तत्व होता है।

7. मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है

शाकाहारी भोजन पचने में आसान होता है। यह व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म को अच्छी स्थिति में रखता है।

8. यह किफायती है

अगर आप शाकाहारी भोजन का पालन करते हैं। तब अच्छी रकम बचा रहे हैं। शाकाहारी भोजन की तुलना में मांसाहारी भोजन निस्संदेह महंगा है।

      प्रियंवदा दीक्षित, फूड फॉर हील  ‌‌                             (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *