हम सभी अपने चेहरे की रंगत का तो खास ध्यान रखते हैं, पर जब बात आती कोहनी, घुटने और अंडरआर्म्स की तो लोग इन पर ध्यान ही नहीं देते। यही वजह है कि शरीर के ये अंग काफी ज्यादा काले पड़ने लगते हैं।

घुटने और कोहनी के लिए तो कई तरह के स्क्रब आते हैं, जिनको इस्तेमाल में लाकर आप इनके कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं पर, परेशानी तब सामने आती है, जब अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। लोगों को इस बारे में बात करने में भी शर्म आती है।

काले अंडरआर्म्स

ऐसी महिलाएं जिन्हें स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद है, वो काले अंडरआर्म्स की वजह से काफी शर्मिंदगी महसूस करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप भी अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

करें बेसन का इस्तेमाल

अगर आप काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाना चाहती हैं तो बेसन इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस बेसन के साथ दही और नींबू के रस का एक पेस्ट तैयार करना है। अब इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाना है। कुछ दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा।

खीरा और आलू

काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने में खीरा और आलू काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए बस आपको खीरे का रस और आधे आलू का रस चाहिए होगा। इन दोनों को मिलाकर आपको काले अंडरआर्म्स पर लगाना है। इसका असर आपको जल्द दिखने लगेगा।

हल्दी और बेकिंग सोडा

काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चुटकी हल्दी मिलानी है। चाहें तो इसमें पानी की जगह गुलाब जल मिला लें। इसको काले अंडरआर्म्स पर लगाने से आपको फायदा जरूर मिलेगा।

नींबू, शहद और चीनी

इन तीनों चीजों को मिलाकर इससे आप अपने काले अंडरआर्म्स पर स्क्रब करें। ये आपको कम समय में ही काले अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाएगा।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *