अगर रात में आसानी से सोने में आपको भी दिक्कत होती है तो इसका कारण आपका लाइफस्टाइल हो सकता है। आपको रोजाना सोने का और उठने का एक ही समय बना लेना चाहिए। अगर आप अपनी नींद पूरी कर लेते हैं तो इससे आपकी बहुत सारी समस्याएं ऐसे ही सुलझ जाती हैं। अगर नींद पूरी नहीं हो पाती है तो आपको कुछ शारीरिक दिक्कतों का तो सामना करना पड़ेगा ही और इसके साथ आपको सुस्ती और थकान भी महसूस हो सकती है। कुछ ऐसे फूड होते हैं जो आपको रात में अच्छी नींद आने में मदद कर सकते हैं जैसे गुनगुना दूध ।

हल्का गर्म दूध

अधिकतर भारतीय घरों में रात में सोने से पहले थोड़ा हल्का गर्म दूध पिया जाता है। इसके पीछे का कारण शायद आपको नहीं पता होगा लेकिन इस तरह दूध का सेवन करने से आपके शरीर को नींद आने में आसानी होती है। दूध में ट्रायप्टोफन और मेलाटोनिन जैसे तत्व होते हैं। इन्हीं की वजह से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

अखरोट

अखरोट का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता अच्छी होती है। अखरोट जैसे नट्स मेलाटोनिन का सबसे बेस्ट स्रोत माने जाते हैं। इनमें फैटी एसिड भी होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं और आपको अच्छी नींद ला पाने में मदद करते हैं। इनमें अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है जो एक तरह का ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह शरीर में DHA में कन्वर्ट हो जाते हैं। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

भूने हुए कद्दू के बीज

कद्दू के बीज ट्रिप्टोफैन के प्राकृतिक स्रोत होते हैं। यह एक तरह का अमीनो एसिड होता है जो अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। कद्दू के बीजों में जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसा पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं। यह सारे तत्व नींद की अवधि और प्रभावित करते हैं और आपको एक लंबे समय तक चैन की नींद सोने में मदद करते हैं। इनसे नींद की गुणवत्ता भी अच्छी होती है।

केला

केले जैसे फलों का सेवन तो आप करते ही होंगे लेकिन इनका सेवन करने से रात में अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है। केले में मैग्नीशियम, ट्रिप्टोफैन, विटामिन बी 6, कार्ब्स और पोटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। यह सारे पौष्टिक तत्व अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।

भिगोए हुए चिया सीड्स

इन बीजों में ट्रिप्टोफैन होता है। यह अमीनो एसिड नींद की गुणवत्ता में सुधार लाता है और मूड को अच्छा करने में भी मदद करता है।

       प्रियंवदा दीक्षित, फूड फॉर हील  ‌‌                       (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *