“Precaution is better than cure”  -परहेज अफ़सोस से बेहतर होता है। बचपन से यही सुनते सुनते हम बड़े हुए हैं। हमारा शरीर उम्र के साथ साथ कमज़ोर होने लगता है, हम सब यह जानते हुए भी अपने शरीर को फॉर ग्रांटेड ले लेते हैं जो की बहुत ही गलत बात है।

समय के साथ, हमारे शरीर में कैसे बदलाव आ रहे हैं, ये हमें बाहर से तो समझ आने लगता है लेकिन अंदर से सिचुएशन कैसी होती है, ये क्लिनिकली पता लगाना बहुत ज़रूरी होता है।खासकर महिलाओं की बात करें तो वो घर परिवार को महत्व देते देते खुद पर ध्यान देना ही भूल जाती हैं। आज महिलाओं के लिए 6 ऐसे मेडिकल टेस्ट के बारे में जानकारी साझा कर रही जो महिलाओं को 30 की उम्र के बाद जरूर से करा लेनी चाहिए।

30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए जरूरी है ये 6 मेडिकल टेस्ट

1.CBC (Complete Blood Count)

भारत में महिलाओं में सबसे सामान्य रोगों में एनीमिया ही है। किशोरावस्था से ही पीरियड्स के शुरुआती दौर में यदि स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया गया तो खून की कमी रहने लगती है और धीरे धीरे एनीमिया का रूप ले लेती है।एनीमिया जैसी बीमारियां भी शुरुआत में बहुत कम लक्षण दिखतें हैं, इसलिए हीमोग्लोबिन चेक करवाना नहीं भूलना चाहिए

2. Mammogram

साल में एक बार अपने ब्रेस्ट के किसी भी तरह का टूमओर या कैंसर जांचने के लिए बहुत ज़रूरी है। ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक रहकर ही इससे बचा और लड़ा जा सकता है।

3. Pap Smear / HPV Testing

सर्वाइकल कैंसर से हर साल कई महिलाएं अपनी जान गवा देती हैं। इसका सही जांच करवाना बहुत होता है। कई डॉक्टर्स तो पैप स्मीयर महिलाओं को 21 के बाद भी करवाने की सलाह दे देते हैं। 30 के बाद HPV स्क्रीनिंग, पैप स्मीयर के साथ और भी बेहतर जांच करता है।

4. Thyroid Function Tests

थाइरोइड के अर्ली लक्षण बहुत ही कम होते हैं इसलिए ज़रूरी है की खुदसे समय समय से इसका जांच करवा लेना चाहिए।

5. Fertility And Pre Pregnancy Evaluation

30 के बाद से महिलाओं का बायोलॉजिकल टाइम भागने लगता है। यदि कोई उसके बाद बच्चों की सोच रहा है तो उसके लिए एक प्रॉपर एग्जामिनेशन ज़रूर कराएं ताकि आपको समझ आ सके आपके लिए क्या बेस्ट है।

6.ECG Tests

आजकल 20 की उम्र के बच्चे और युवा भी हार्ट अटैक से मर जाते हैं। उनके हार्ट की 80% ब्लॉकेज कब हो चुकी रहती है यह उन्हें खबर ही नहीं रहता। हमारे पीढ़ी के लाइफस्टाइल के हिसाब से अपने शरीर और दिल का जांच करवाना बहुत ज़रूरी होता है।

अमृता,नेशन्स न्यूट्रिशन                                              (क्वालीफाईड डायटीशियन / एडुकेटर अहमदाबाद) 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *