
शरीर के किसी भी अंग में खराबी या परेशानी आने पर इसके कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। जिनमें से कुछ पेशाब और मूत्र मार्ग संबंधी परेशानियां भी होती हैं।इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर के आंतरिक अंग में खराबी आने पर आपके पेशाब में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं, इन लक्षणों को सही समय पर पहचान लेने से आप ऑर्गन फेलियर या डैमेज की समस्या से बच सकते हैं। यूरिनरी सिस्टम शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।
ऑर्गन डैमेज के लक्षण
पेशाब में बदबू
किडनी डैमेज होने पर पेशाब में बदबू आने की समस्या हो सकती है। पेशाब से बदबू आने को सामान्य समझकर नजरअंदाज करने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
पेशाब करते समय ब्लड आना
यदि मूत्र या पेशाब में रक्त का मिश्रण हो, तो इसे हेमैटूरिया कहा जाता है। इस स्थिति में आमतौर पर लाल या गहरे पीले रंग का पेशाब होता है। यह सीधे तौर पर किडनी या मूत्रपथ की समस्याओं का संकेत हो सकता है और इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पेशाब करते वक्त मूत्रपथ में दर्द या जलन
यदि मूत्रपथ में किसी अंग को नुकसान पहुंचता है, तो मूत्रपथ में दर्द या जलन का अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में पेशाब करने में कठिनाई हो सकती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
पेशाब में झाग आना
पेशाब करते समय झाग आना सामान्य नहीं होता है। यह स्थिति किडनी और मूत्राशय से जुड़ी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकती है। लंबे समय तक पेशाब से झाग आना किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकता है।
पेशाब के रंग में बदलाव
पेशाब के रंग में असामान्य बदलाव भी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। मसल डैमेज होने, किडनी से जुड़ी परेशानी और कैंसर जैसी स्थिति में पेशाब के रंग मेंन असामान्य बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पेशाब करते समय दिखने वाले इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसे नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। यह स्थिति शरीर में पानी की कमी, शराब का ज्यादा सेवन और खानपान में गड़बड़ी के कारण भी हो सकती हैं, लेकिन कुछ समय में यह अपने आप ठीक हो जाती हैं। लंबे समय तक पेशाब से जुड़े ये लक्षण दिखें तो, तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
अमृता, नेशन्स न्यूट्रिशन (क्वालीफाईड डायटीशियन एडुकेटर अहमदाबाद)
