आजकल के लाइफस्टाइल के चलते लगभग हर कोई किसी न किसी बीमारी से परेशान रहता है। इससे बचने के लिए या तो वह डॉक्टर के चक्कर काटता रहता है या तो तरह-तरह के उपाय को खोजता रहता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको बहुत जल्द ज्यादा खोजने की जरूरत नहीं है क्योंकि डॉक्टर आपके किचन में ही छुपा है। तो आप शायद यकीन ना कर पाए । लेकिन यह सच है। प्रत्येक घर में एक रसोई होती है। आपके घर में होगी। जिसमें इस रसोई में बिना फीस वाला एक डॉक्टर रहता है। जो आपकी तमाम बीमारियों को ठीक कर सकता है। आपके मसालों के बीच ना जाने कितनी प्रकार की दवाइयां मौजूद है। आप इनका इस्तेमाल कर खुद के रोगों का इलाज कर सकते है। कैसे चलिए हम आपको बताते हैं।
जीरा
आमतौर पर जीरे का इस्तेमाल छौंक लगाने में होता है। जीरा में काफी तादात में आयरन होता है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा जीरे का सेवन बवासीर के लिए लाभकारी मान जाता है। जीरे से भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जो आपकी पाचन क्रिया को ठीक करता है। इतना ही नहीं जीरा त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंजाइम, विटामिन होते है जो त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। जीरे के पानी से पेट भी कम किया जा सकता है। साथ ही सांस फूलने जैसे समस्या भी कम हो जाती है।
लौंग
लौंग पाचन तंत्र को ठीक करता है। दांत दर्द से बचने के लिए लौंग का तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण के कारण इसे बेहतर माउथवॉश भी कहते हैं। इसमें प्रोटीन आयरन ,कार्बोहाइड्रेट कैल्शियम, फॉस्फोरस ,पोटेशियम, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम और फाइबर भी पाया जाता है। यह शरीर के सभी अंगों के लिए बहुत फायदेमंद है।
अजवाइन
रसोई घर में हमेशा रहने वाली अजवाइन में औषधि गुण छुपे होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और मिनरल्स मौजूद होते हैं। अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि यह आपके पेट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर करती है। अजवाइन स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। अजवाइन में थोड़ा सा दूध और पानी मिलाकर पीस ले। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे में 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धुल लें। दो हफ्ते में ऐसा दो-तीन बार करें। आपकी स्किन की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।
करी पत्ता
करी पत्ता ब्यूटी से लेकर हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप खाने में कड़ी पत्ता का उपयोग करें। करी पत्ते में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शरीर के लिए एक मुख्य पोषक तत्व है l करी पत्ता में विटामिन-सी और ए पाया जाता है। जो लीवर की समस्या को ठीक करता है। अगर आप डायबिटीज को नियंत्रित करना चाहते हैं। तो करी पत्ता का उपयोग करें। कड़ी पत्ता में पाए जाने वाला फाइबर ,इंसुलिन ,ब्लड शुगर को कम करता है। करी पत्ता का उपयोग करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर देता है। जिसकी वजह से दिल संबंधी बीमारियां कम होती हैं।
चायपत्ती और चीनी
चायपत्ती और चीनी का उपयोग सिर्फ चाय बनाने में ही नहीं किया जाता है। बल्कि यह एक ऐसी औषधि है। जिससे पेट संबंधी समस्या ठीक हो सकती है। अगर आपको बहुत ज्यादा दस्त लग रहे हैं या फिर पेट में ऐंठन ,मरोड़ ,दर्द है तो आप एक चम्मच चायपत्ती आधा चम्मच चीनी और ,5 तुलसी की पट्टी को लेकर मिक्स कर लें। फिर इसे चबाते हुए खाएं। याद रहे पानी बिल्कुल ना पिएं। आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
प्रियंवदा दीक्षित, फूड फॉर हील (क्वालीफाईड डायटीशियन, आगरा)