चेहरे की देखभाल करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय ब्यूटी कॉस्मेटिक आइटम्स और न जाने क्या-क्या  तरीके अपनाते रहते हैं। घरेलू उपाय में जो सबसे ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं वह है नींबू, कच्चा दूध, हल्दी, दही और एलोवेरा। कुछ लोग इन चीजों को अलग-अलग चीजों के साथ मिक्स करके या कभी ऐसे ही चेहरे पर इस्तेमाल किया करते हैं। सबसे ज्यादा उपयोग होता है नींबू क्योंकि यह टैनिंग काम करने में भी मदद करती है और चेहरे को रिफ्रेश भी करता है। यदि कहीं पर काले दाग धब्बे हो तो उसे भी दूर करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू के इस्तेमाल से फायदे की जगह कई बार नुकसान भी होता है।

इसलिए इसे बिना सोचे-समझे सीधे चेहरे पर लगाना नुकसानदायक हो सकता है।

 

लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि नींबू लगाने से दाग-धब्बे जल्दी कम हो जाते हैं और त्वचा चमकदार बनती है, लेकिन स्किन टाइप के अनुसार इसका असर अलग-अलग हो सकता है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए यह ज्यादा समस्या पैदा कर सकता है।

 

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नींबू का इस्तेमाल हमेशा किसी अन्य प्राकृतिक सामग्री के साथ मिलाकर करना चाहिए। एलोवेरा जेल के साथ नींबू मिलाकर लगाने से इसका असर हल्का हो जाता है। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में 2 से 3 बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाया जा सकता है और 10 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए। अगर जलन या चुभन महसूस हो तो तुरंत धो लेना चाहिए।

 

इसी तरह शहद के साथ भी नींबू का उपयोग किया जा सकता है। एक चम्मच शहद में कुछ बूंद नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है, लेकिन इसका भी पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है।

 

त्वचा विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि अगर चेहरे पर पिंपल, कट या घाव हो तो नींबू का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। जिन लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील है या जिन्हें एलर्जी की समस्या रहती है, उन्हें बिना सलाह के घरेलू नुस्खे नहीं अपनाने चाहिए।

 

कुल मिलाकर, नींबू फायदेमंद हो सकता है, लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर यह स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा सावधानी और सही तरीके से ही इसका उपयोग करना चाहिए।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *