बारिश के मौसम में बालों का झड़ना बहुत आम समस्या है। बारिश के पानी की वजह से बालों के जड़ें कमजोर हो जाती हैं और टूटने लगते हैं। बादल लगे रहने की वजह से मौसम के गर्माहट उमस वाली होती है जिसकी वजह से बालों में पसीना आता है और बाल जड़ से कमजोर होकर टूटने और झरने लगते हैं। इससे बचने के लिए नारियल तेल में कुछ चीजों को मिलाकर अगर लगाया जाए तो बालों का झड़ना रुक सकता है और बालों की जड़ों को नई मजबूती भी मिल सकती है।

 

नारियल तेल और एलोवेरा जेल

 

स्कैल्प को खुजली या जलन से आराम देने में एलोवेरा जेल मदद करता है। वहीं इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं एलोवेरा को नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगाने से यह डैमेज बालों को रिपेयर करता है।

 

लगाने का तरीका

 

2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें।

 

इसके बाद इसको स्कैल्प पर लगाएं।

 

वहीं करीब 45 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश कर लें।

 

नारियल तेल और कैस्टर ऑयल

 

बता दें कि कैस्टर ऑयल में रिसिनोइक एसिड पाया जाता है। जो स्कैल्प के ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। अगर कैस्टर ऑयल को नारियल तेल में मिलाया जाता है, तो कैस्टर ऑयल स्कैल्प में अच्छे से अवशोषित होता है।

 

लगाने का तरीका

 

2 चम्मच नारियल के तेल में बराबर मात्रा में कैस्टर ऑयल लगाएं।

 

अब इससे स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें।

 

फिर 2 घंटे बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

 

नारियल तेल और प्याज का रस

 

बालों में प्याज का रस लगाना हेयर ग्रोथ का असरदार नुस्खा है। प्याज में मौजूद सल्फर कोलेजन प्रोडक्शन की भूमिका निभाता है। वहीं इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाकर हेयर ग्रोथ करता है।

 

लगाने का तरीका

 

2 चम्मच नारियल के तेल में प्याज का रस बराबर मात्रा में लगाएं।

 

इसको स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।

 

फिर 1 घंटे में माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।

 

आप सप्ताह में 2 बार यह नुस्खा अपना सकती हैं।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *