घर की रसोई में हम सबकी खुशियों की चाबी रहती है। मनपसंद और स्वादिष्ट भोजन का भंडार होता है रसोईघर। लेकिन क्या आपको पता है कि रसोई में रखी खाद्य सामग्री सिर्फ जायकेदार भोजन बनाने मात्र के लिए ही नहीं होता है बल्कि , हमारे त्वचा की पूर्ण पोषण और देखभाल के लिए भी उतना ही उपयोगी होता है। आइए जानते हैं कुछ खास खाद्य पदार्थों का त्वचा के अंदरूनी निखार में महत्व और उपयोगों के बारे में।

 

कॉफी ग्राउंड्स

 

सुबह की फिल्टर कॉफी बनाने के बाद जो कॉफी का चूरा बच जाता है, उसे फेंकने के बजाय एक कटोरी में इकट्ठा कर लें। इसमें थोड़ा-सा नारियल का तेल मिलाएं और नहाते समय इसे बॉडी स्क्रब की तरह यूज करें। कॉफी में मौजूद कैफीन स्किन को टाइट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाकर उसे तुरंत सॉफ्ट और स्मूद बना देता है।

 

बेसन

 

सदियों से हमारी नानी-दादी बेसन का इस्तेमाल करती आ रही हैं। यह एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो बेसन में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और पोर्स को गहराई से साफ करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या नहीं होती।

 

कच्चा दूध

 

कच्चा दूध लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन के लिए एक नेचुरल एक्सफोलिएटर और मॉइश्चराइजर का काम करता है। रोज सुबह एक कॉटन बॉल को कच्चे दूध में डुबोकर अपने चेहरे और गर्दन को साफ करें। यह चेहरे की गंदगी को हटाता है, स्किन टोन को लाइट करता है और चेहरे पर एक नेचुरल चमक लाता है। कच्चे दूध के इस्तेमाल से त्वचा को गहराई से साफ और चमकदार बनाएं।

 

ओट्स

 

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, उस पर रेडनेस या खुजली रहती है, तो ओट्स आपके लिए बेस्ट हैं। ओट्स को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में थोड़ा सा पानी या दही मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं। यह स्किन की जलन को शांत करता है और उसे अंदर से रिपेयर करता है।

 

शहद

 

शहद एक बेहतरीन नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, यानी यह हवा से नमी को खींचकर आपकी स्किन के अंदर लॉक कर देता है। चेहरे को धोने के बाद आधा चम्मच प्योर शहद लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 15 मिनट बाद धो लें। यह ड्राई स्किन को तुरंत हाइड्रेट करता है और चेहरे पर एक फ्रेश ग्लो लाता है।चेहरे की ड्राईनेस दूर करने के लिए इस्तेमाल करें शुद्ध शहद का फेस मास्क।

 

हल्दी

 

हल्दी में कमाल की एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। चुटकी भर हल्दी को दही या मलाई में मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल्स के निशान और टैनिंग बहुत जल्दी दूर हो जाते हैं। ध्यान रहे, चेहरे के लिए हमेशा किचन की रेगुलर हल्दी के बजाय कस्तूरी हल्दी का यूज करें तो बेहतर होगा।

 

चीनी

 

चीनी के बारीक दाने एक बेहतरीन और जेंटल स्क्रबर का काम करते हैं। एक चम्मच चीनी में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल या नींबू का रस मिलाएं। इसे अपने होठों और चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। यह फटे हुए होठों की डेड स्किन को हटाकर उन्हें पिंक और प्लंप बनाता है।

 

महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के पीछे भागने के बजाय, इस जीरो-वेस्ट और बजट-फ्रेंडली स्किनकेयर रूटीन को अपनाएं। ये आसान से पैंट्री हैक्स आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी, हैप्पी और ब्यूटीफुल बनाए रखेंगे!

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *