गर्मियों में नारियल पानी न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि क्षरीर को हाइड्रेट भी रखता है और साथ ही शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इतना ही नहीं यह शरीर को डिटॉक्स कर इलेक्ट्रोलाइट्स को भी बैलेंस करने में मदद करत है। लेकिन, कई लोगों को सहारे नारियल पानी का स्वाद पसंद नहीं आता है। तो चलिए आज हम नारियल पानी से कम से कम समय में तैयार होने वाली ठंडी-ठंडी ड्रिंक बनाना सीखते हैं जो हमें दिनभर तरोताजा और एक्टिव बनाए रखेगी।

 

नारियल पानी बनाना शेक

 

केले और सूखे मेवों से भरपूर यह पौष्टिक बनाना शेक आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा।

सामग्री: 1 कप ताजा नारियल पानी, 1 पका हुआ केला, 1 बड़ा चम्मच कटे हुए मेवे (बादाम और काजू), आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर।

 

विधि: केले और नारियल पानी को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक वह स्मूथ न हो जाए। अब इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। कटे हुए मेवों से सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

 

नारियल पानी सब्जा सीड्स कूलर

 

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखने के लिए सब्जा के बीजों (Sabja Seeds) से युक्त यह नींबू पानी एक बेहतरीन पेय है।

सब्जा के बीज पाचन में मदद करते हैं और पेट को ठंडा रखते हैं। यह व्रत के दिनों में होने वाले एसिडिटी से बचाव करती हैं। यह भूख को लंबे समय तक रोकते हैं और शरीर को नेचुरली हाइड्रेट करता है।

 

सामग्री: 1 गिलास ताजा नारियल पानी, 1 बड़ा चम्मच सब्जा सीड्स, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच शहद, गार्निश के लिए पुदीने की पत्तियां।

 

विधि: सब्जा बीजों को 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें, जब तक वे फूल न जाएं। एक गिलास ताजा नारियल पानी लें और उसमें भीगे हुए सब्जा बीज डालें। अब इसमें ताजा नींबू का रस निचोड़कर अच्छे से मिला लें। अगर हल्की मिठास पसंद हो, तो शहद मिला सकते हैं। ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाएं और ठंडा-ठंडा मजा लें।

 

नारियल पानी और गुलाब कूलर

 

गुलाब के अर्क या सिरप से बना यह ठंडा और ताज़ा कूलर गर्मियों के दिनों में आपको तुरंत ताजगी का अहसास कराएगा।

यह कूलर शरीर को हाइड्रेट व ठंडा रखता है, तनाव कम करता है और एक ताजा खुशबूदार स्वाद देता है। यह पाचन में मदद करता है और त्वचा को निखारता है।

 

सामग्री: 1 गिलास नारियल पानी, 1 बड़ा चम्मच गुलाब शरबत, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, कुछ तुलसी के पत्ते।

 

विधि: नारियल पानी में गुलाब शरबत मिलाएं। थोड़ा खट्टापन देने के लिए नींबू का रस डालें। तुलसी के पत्तों से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

 

नारियल मैंगो स्मूदी

 

गर्मियों के मौसम में पके हुए आम से बनी यह गाढ़ी और स्वादिष्ट मैंगो स्मूदी आपके मूड को तुरंत तरोताजा कर देगी।

सामग्री: 1 कप ठंडा नारियल पानी, आधा पका हुआ आम, आधा कप गाढ़ा दही, 1 छोटा चम्मच शहद, बर्फ के टुकड़े।

 

विधि: सबसे पहले आम को काट लें। अब एक जार में आम, नारियल पानी और दही डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अगर आप इसे और भी मीठा बनाना चाहते हैं तो इसमें शहद मिलाएं। तैयार स्मूदी को गिलास में डालें, बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा मजे से पिएं।

 

 

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *