भारत के कोने – कोने में प्रसिद्ध गोलगप्पा का नाम सुनते हीं सबके मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन जब हाइजीन और स्वास्थ्य की बात आती है तो लोग इसे अनहेल्दी करार देते हैं। लेकिन ये पूरी सच्चाई नहीं है। गोलगप्पे के कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण भी है जिसे जानने के बाद आप गोलगप्पे के डबल फैन हो जाएंगे।

 

गोलगप्पे के स्वास्थ्य लाभ

गोलगप्पे खाने के फायदे:

मुंह के छाले से छुटकारा: कई बार लोगों के मुँह में छाले हो जाते हैं, जिससे खाने में परेशानी होती है। गोलगप्पे के पानी में पुदीना मिलाने से मुँह के छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं।

♣ एसिडिटी कम करे:  एसिडिटी से राहत पाने के लिए गोलगप्पे का सेवन फायदेमंद है। आटे की पानीपुरी के साथ जलजीरा में पुदीना, कच्चा आम, काला नमक, काली मिर्च, पिसा हुआ जीरा और साधारण नमक मिलाने से एसिडिटी कुछ ही मिनटों में दूर हो जाती है।

♣ गैस से राहत:  जिन लोगों को पेट में गैस की समस्या होती है, उनके लिए गोलगप्पा एक अच्छा विकल्प है। इसमें काली मिर्च, काला नमक और अदरक होते हैं, जो गैस की समस्या को कम करते हैं।

♣ वजन करने में मददगार:  यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गोलगप्पे का पानी पुदीना, नींबू और कच्चा आम डालकर सप्ताह में दो बार पिएं। ध्यान रखें कि इसमें मीठा न मिलाएं।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *