
मेथी, जामुन की गुठली और गुड़मार का संयोजन आयुर्वेद में रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने के लिए एक बेहद प्रभावी और प्राकृतिक उपचार माना जाता है। यह तीनों जड़ी-बूटियाँ मिलकर इंसुलिन के स्तर को संतुलित करने और शुगर क्रेविंग को कम करने में मदद करती हैं।
मेथी, जामुन की गुठली और गुड़मार तीनों ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं कैसे —
1. मेथी के बीज
मेथी में घुलनशील फाइबर और कई एक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करने में मदद कर सकते हैं। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने की संभावना कम हो सकती है।
2. जामुन कीगुठली
आयुर्वेद में जामुन की गुठली यानी बीज का इस्तेमाल लंबे समय से डायबिटीज मैनेज करने के लिए किया जाता रहा है। इसमें मौजूद कुछ नेचुरल तत्व शरीर में ग्लूकोज के इस्तेमाल को बेहतर बनाने में लाभकारी माने जाते हैं।
3. गुड़मार
गुड़मार को आयुर्वेद में डायबिटीज के लिए एक बेहतरीन जड़ी-बूटी माना गया है, जिसे शुगर डिस्ट्रॉयर कहा जाता है। यह टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह की में ज्यादा प्रभावी साबित हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि गुड़मार मीठा खाने की तेज इच्छा को कम करने और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
मेथी, जामुन की गुठली और गुड़मार चूर्ण बनाने का तरीका
इंग्रीडिएंट्स-
मेथी दाना- 100 ग्राम
जानुन की सूखी गुठली का पाउडर- 100 ग्राम
गुड़मार पाउडर- 100 ग्राम
इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एयरटाइट कांच के जार में भरकर रख लें। नमी से बचाकर रखने पर यह चूर्ण लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
डायबिटीज में चूर्ण का सेवन!
आमतौर पर 1 चम्मच चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ सुबह खाली पेट या भोजन से पहले लेना फायदेमंद होता है। हालांकि इस चूर्ण की मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य की स्थिति और चल रही दवाओं पर निर्भर कर सकती है। इसलिए, इस चूर्ण का सेवन शुरू करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
मेथी, जामुन की गुठली और गुड़मार चूर्ण के फायदे
मेथी, जामुन की गुठली और गुड़मार से तैयार इस चूर्ण को खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, जैसे-
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकता है।
इस चूर्ण को खाने से डायबिटीज में मदद मिलती है।
मीठा खाने की क्रेविंग को कम करने मे लाभकारी हो सकता है।
शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ाकर मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को सपोर्ट करता है।
विशेष ध्यान
अगर आप पहले से डायबिटीज की दवा या इंसुलिन ले रहे हैं तो इस चूर्ण का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के करने से बचें। यह चूर्ण ब्लड शुगर को और कम कर सकता है, जिससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताओं और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस चूर्ण का सेवन करना चाहिए।
परामर्श
मेथी, जामुन की गुठली और गुड़मार से बना ये आयुर्वेदिक चूर्ण ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसे दवाओं का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। बेहतर रिजल्ट के लिए संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।
