किसी भी इंसान के चेहरे की सबसे खूबसूरत चीज होती है उसके सिर के बाल। अगर महिलाएं हैं तो ऐसे में बालों का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। लंबे ,काले, घने,मुलायम रेशमी बाल हर किसी की पर्सनैलिटी की शोभा बढ़ाते हैं । लेकिन वही बाल अगर झरने लगे या डैंड्रफ से भरे हो तो आपकी खूबसूरती फीकी पड़ जाती है।कई बार हम किसी भी तरीके का शैंपू यूज क्यों न करें लेकिन बालों को झड़ने और उनके डैंड्रफ को खत्म करने में हमें कोई राहत नहीं मिल पाती। लेकिन आज कुछ ऐसी घरेलू नुस्खे शेयर करेंगे जिससे आप अपने रेगुलर शैंपू को भी एंटी डैंड्रफ हेयर शैंपू बना सकते हैं।

अगर आप भी आसान घरेलू तरीके से डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां शैंपू को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाने का एकदम किफायती और कारगर नुस्खा बताया जा रहा है।

 

रेगुलर शैंपू को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाने का नुस्खा

 

यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करके रेगुलर शैंपू को एंटी डैंड्रफ शैंपू में बदला जा सकता है:

 

♣ रेगुलर शैंपू में ग्लिसरीन और कैस्टर ऑयल मिलाएं

 

♣ सबसे पहले एक कटोरी में उतना शैंपू लें, जितने से हेयर वॉश करते हैं।

 

♣ अब उसमें एक छोटे चम्मच कैस्टर ऑयल मिक्स करें।

 

♣ इसके बाद एक चम्मच ग्लिसरीन भी इसमें मिलाएं।

 

♣ अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।आपका DIY एंटी-डैंड्रफ शैंपू तैयार है।

 

इस्तेमाल कैसे करें?

 

बालों को गीला करें और तैयार किए गए शैंपू को पूरी स्कैल्प में अच्छे से लगाएं। इसे लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें। जब टाइम पूरा हो जाए तो हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें।

 

रेगुलर शैंपू में टी ट्री ऑयल मिलाएं

 

टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है।

 

अपने रेगुलर शैंपू में 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिक्स करें।

 

अगर पूरे शैंपू को को एंटी-डैंड्रफ शैंपू बनाना है तो 14-15 बूंदें टी ट्री ऑयल की मिक्स कर लें।

 

टी ट्री ऑयल एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल के लिए तैयार है।

 

कैसे इस्तेमाल करें?

 

शैंपू को अच्छे से स्कैल्प में अप्लाई करें और लगाने के 15 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

 

रेगुलर शैंपू में बेकिंग सोडा

 

बेकिंग सोडा में रेगुलर शैंपू मिक्स करके लगाने से यह स्कैल्प को गहराई से क्लीन करने में मदद करता है।

 

रेगुलर शैंपू में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स कर लें।

 

चाहें तो बगैर शैंपू के बेकिंग सोडा सीधे स्कैल्प में अप्लाई कर सकते हैं।

 

कैसे इस्तेमाल करें?

 

शैंपू को स्कैल्प के हर हिस्से में लगाएं और 10 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।

 

रेगुलर शैंपू में एलोवेरा जेल

 

अगर सिर में डैंड्रफ के साथ ही खुजली ज्यादा बढ़ गई है तो एलोवेरा जेल फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को आराम देने का काम करता है।

 

रेगुलर शैंपू में दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। एलोवेरा जेल वाला एंटी-डैंड्रफ शैंपू तैयार है।

 

इस्तेमाल कैसे करें? 

 

इस मिक्स्चर को स्कैल्प में मसाज करते हुए लगाएं ताकि खुजली को कम किया जा सके। फिर 10 मिनट पूरे होने के बाद बाल धो लें।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *