कई बार सुबह के नाश्ते में हम क्या खाएं क्या नहीं खाएं को लेकर असमंजस में रहते हैं ऐसे में जो बेस्ट ऑप्शन हमें दिखता है और फटाफट बनने वाली चीज उसमें शकरकंद यानी कि स्वीट पोटैटो, क्विनोआ, ब्रेड आमलेट, मूंग के अंकुर,पोहे और चीला है। यह सारी चीजें भी हम नाश्ते में बहुत ही इजीली इस्तेमाल करते हैं।आज हम बात करेंगे शकरकंद और किनोवा में की दोनों में क्या समानता और क्या अंतर है और कौन स्वास्थ्य के हिसाब से ज्यादा हमारे लिए प्रभावशाली है।

 

शकरकंद और किनोवा में बेहतर कौन

शकरकंद और क्विनोआ दोनों ही बेहद पौष्टिक हैं, लेकिन उनकी खूबियां अलग-अलग हैं। यदि आप वजन कम कर रहे हैं, तो कम कैलोरी के कारण शकरकंद बेहतर है, जबकि प्रोटीन और फाइबर की उच्च मात्रा के लिए क्विनोआ (एक सुपरफूड) बेहतर विकल्प है।

 

शकरकंद और क्विनोआ तुलना

क्विनोआ (Quinoa): यह संपूर्ण प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है, जिसमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो मांसपेशियों के विकास और ऊर्जा के लिए जरूरी हैं। यह फाइबर से भी भरपूर है।

शकरकंद (Sweet Potato): इसमें विटामिन A, विटामिन C, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता और आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं।

 

निष्कर्ष:

वेट लॉस/बढ़े हुए वजन के लिए: शकरकंद (कम कैलोरी, ज्यादा फाइबर)।

मांसपेशियों के निर्माण/प्रोटीन के लिए: क्विनोआ।

 

बेहतर परिणाम के लिए, आप इन दोनों को मिलाकर भी ले सकते हैं, जैसे कि क्विनोआ के साथ भुनी हुई शकरकंद का सलाद।

By AMRITA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *