
जब कभी भी आप जिम या कोई स्पोर्ट्स स्टार्ट करते हैं तो वेट और फैट लॉस हो न हो मसल्स जरूर लॉस होने लगता है। इसे रोकने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल, डाइट और एक्सरसाइज को सुनियोजित तरीके से अपनाने की जरूरत पड़ती है। आइए विस्तार से जानते हैं…
मसल लॉस रोकने के लिए 3 सबसे जरूरी चीजें
- रेगुलर फिजिकल एक्टिविटी
- स्ट्रेंथ बिल्डिंग एक्सरसाइज
- बैलेंस्ड न्यूट्रिशियस डाइट
डाइट: मसल्स के लिए जरूरी है सही पोषण
जब भी मसल्स की बात आती है, तो सबसे पहला नाम आता है प्रोटीन का और आज भी क्यों नहीं ये है बेहद जरुरी।
आपका टारगेट होना चाहिए लगभग 1 से 1.2 ग्राम प्रोटीन प्रति किलो बॉडी वेट। जैसे अगर आपका वजन 60 किलो है, तो 60-72 ग्राम प्रोटीन डेली लें।
प्रोटीन के बेस्ट सोर्स
दालें: अरहर, मूंग, मसूर, चना, राजमा
दूध, दही, पनीर, छाछ
सोयाबीन की बड़ी
सत्तू, बादाम, मूंगफली, फ्लैक्स सीड्स, तिल
अंडा, मछली, मीट (नॉन-वेज वालों के लिए)
अन्य जरूरी पोषण
विटामिन्स और मिनरल्स → मसल्स को ठीक से काम करने के लिए
एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स → मसल रिकवरी के लिए
कलरफुल सब्जियां और फ्रूट्स → अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स पाने के लिए
रोज सुबह 15-20 मिनट धूप → विटामिन D के लिए
हेल्दी फैट्स भी जरूरी
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (फ्लैक्स सीड्स, अखरोट) मसल्स और जॉइंट्स की सूजन कम करने में मदद करते हैं।
एक्सरसाइज: मसल्स को एक्टिव और स्ट्रॉन्ग रखने का असली फॉर्मूला
अगर आप पूछें कि दुनिया की सबसे पावरफुल एंटी-एजिंग दवा कौन सी है, तो जवाब होगा – एक्सरसाइज, खासकर रेजिस्टेंस ट्रेनिंग। मसल्स को सही शेप देने और लॉस से रोकने के लिए सही और सुनियोजित तरीके से एक्सरसाइज करना बेहद जरुरी है।
