
हाल ही में आए कुछ सर्वे रिपोर्ट से ये मालूम चला है कि सबसे ज्यादा हार्ट अटैक के मामले सोमवार को होते हैं और इसका प्रमुख कारण है “सन्डे नाइट एंजायटी” यानी रविवार की रात की बैचैनी।
जी हाँ,अगर रविवार की रात एक अजीब सी भारीपन, हल्की घबराहट, और दिमाग में सोमवार के कामों की लंबी सूची आपको बेचैन करती है तो सबसे पहले ये समझ लीजिए कि आप अकेले नहीं हैं।
क्या होता है Sunday Night Anxiety?
Sunday Night Anxiety, जिसे अक्सर “Sunday Scaries” कहा जाता है, वह भावना है जो weekend खत्म होने के साथ धीरे-धीरे बढ़ती है। यह सिर्फ ज्यादा सोचने की आदत नहीं है, बल्कि एक सच्ची मानसिक और भावनात्मक प्रतिक्रिया है, जो आने वाले हफ्ते के दबाव और जिम्मेदारियों के कारण होती है।
प्रमुख कारण:
1. काम का दबाव
सोमवार का मतलब होता है काम की समय-सीमा, बैठकें और लक्ष्य। दिमाग पहले से ही इन सबके बारे में सोचने लगता है, जिससे तनाव बढ़ता है। छुट्टी के बाद अचानक काम की ओर लौटना भारी लग सकता है।
2. नियंत्रण का कम होना
छुट्टी के दिन आप अपने समय के मालिक होते हैं, लेकिन सोमवार आते ही समय और दिनचर्या फिर से काम के अनुसार चलने लगती है। यह बदलाव असहजता पैदा करता है।
3. अधूरे कामों का अपराधबोध
रविवार की रात को अक्सर यह लगता है कि छुट्टी का समय सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया। अगर आपने आराम किया, तब भी मन आपको दोषी महसूस करा सकता है।
4. काम और जीवन का असंतुलन
जब काम सिर्फ काम नहीं रहता, बल्कि मानसिक बोझ बन जाता है, तब रविवार की रात यह भावना और तेज हो जाती है।
यह सिर्फ भावना नहीं, एक संकेत है:
Sunday Night Anxiety आपको कुछ बताने की कोशिश कर रही है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप थकान की सीमा के करीब हैं, या आपका काम आपको संतुष्टि नहीं दे रहा। इसे नजरअंदाज करना समाधान नहीं है। इसे समझना और स्वीकार करना जरूरी है।
बचाव के उपाय
1. रविवार को आराम का दिन बनाएं: हर समय कुछ करने की कोशिश न करें। आराम करना भी जरूरी है और उतना ही महत्वपूर्ण है।
2. सोमवार की छोटी योजना बनाएं: रविवार शाम को 10–15 मिनट निकालकर अगले दिन के 2–3 जरूरी काम लिख लें। इससे मन शांत रहेगा।
3. अपने लिए समय तय करें: टहलना, संगीत सुनना या अपने विचार लिखना—कुछ समय सिर्फ अपने लिए रखें।
4. अपनी भावनाओं को सामान्य मानें: खुद से कहें, “यह महसूस करना सामान्य है, और मैं इसे संभाल सकता/सकती हूँ।”
5. सीमाएं तय करना सीखें: हर काम तुरंत जरूरी नहीं होता। आपका मानसिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है।
अमृता कुमारी – नेशन्स न्यूट्रीशन क्वालीफाईड डायटीशियन डायबिटीज एजुकेटर – अहमदाबाद
